Gujarat polls result: जामनगर नॉर्थ से चुनाव जीतीं रीवाबा जडेजा, कहा- गुजरात को BJP से उम्मीदें हैं
जामनगर नॉर्थ से बीजेपी की उम्मीदवार रीवाबा जडेजा करीब 50 हजार के वोटों के अंतर से चुनाव जीत गई हैं। चुनाव जीतने के बाद रीवाबा ने कहा है कि गुजरात की जनता को बीजेपी से काफीउ उम्मीदें हैं।

Gujarat Election result 2022 गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 3 बजे तक की मतगणना के बाद बीजेपी 51 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 106 सीटों पर वो आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली है और 10 पर आगे चल रही है। आप के खाते में अभी एक भी सीट नहीं आई है। हालांकि वो 5 सीटों पर लीड कर रही है। इन नतीजों के बीच गुजरात की सबसे वीआईपी सीट में से एक जामनगर नॉर्थ से बीजेपी की उम्मीदवार रीवाबा जडेजा ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार को करीब 50 हजार के वोटों के अंतर से हरा दिया है।
चुनावी परिणाम पर रीवाबा की प्रतिक्रिया
जामनगर के चुनावी परिणाम पर रीवाबा जडेजा की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है, "जिन लोगों ने मुझे एक उम्मीदवार के रूप में खुशी-खुशी स्वीकार किया, मेरे लिए काम किया, लोगों तक पहुंचा और लोगों से जोड़ा - मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं, यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि हम सभी की जीत है।" रीवाबा ने आगे कहा कि बीजेपी ने पिछले 27 साल गुजरात में जिस तरह से काम किया और गुजरात मॉडल की स्थापना की, लोगों को लगा कि वे केवल बीजेपी के साथ विकास यात्रा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। गुजरात बीजेपी के साथ था और आगे भी रहेगा। आपको बता दें कि रीवाबा जडेजा टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं।












Click it and Unblock the Notifications