धुरंधर 2 के हमजा उर्फ रणवीर सिंह फ्लॉप फिल्मों के बाद भी हैं करोड़ों के मालिक, कहां से होती है कमाई?
Ranveer Singh Networth: फिल्म Dhurandhar 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह अपनी दमदार ऊर्जा और अनोखे अभिनय के लिए जाने जाते हैं और इंडस्ट्री में उनकी पहचान सबसे महंगे कलाकारों में से एक के रूप में भी है। धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं फ्लॉप फिल्मों के बावजूद रणवीर सिंह किस तरह से मोटी कमाई करते हैं।

'धुरंधर' के लिए ली करोड़ों की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के लिए आमतौर पर 30 से 50 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं। खबरों के अनुसार, फिल्म 'धुरंधर' के लिए भी उन्होंने इसी दायरे में बड़ी रकम चार्ज की है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनकी कुल संपत्ति लगभग 250 करोड़ रुपये के आसपास है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन और विभिन्न व्यावसायिक निवेशों से भी आता है।
ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है भारी कमाई
फिल्मों के साथ-साथ रणवीर कई नामी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। MakeMyTrip, Ching's Secret, Bingo, Nivea और Jack & Jones जैसे बड़े ब्रांड उनके साथ जुड़े हुए हैं। एक ब्रांड के साथ प्रचार अभियान के लिए वे लगभग 3 से 5 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। बताया जाता है कि एक इंस्टाग्राम पोस्ट या रील के लिए उन्हें करीब 80 लाख रुपये तक मिल जाते हैं।
मुंबई में कई लग्जरी प्रॉपर्टीज के मालिक
रणवीर सिंह के पास मुंबई और उसके आसपास कई महंगी संपत्तियां हैं। वर्ली में उनका करीब 40 करोड़ रुपये का सी-फेसिंग 5 BHK अपार्टमेंट है। इसके अलावा बांद्रा में उन्होंने लगभग 119 करोड़ रुपये का एक शानदार क्वाड्रुप्लेक्स खरीदा है। प्रभादेवी इलाके में भी उनका करीब 16 करोड़ रुपये का एक आलीशान फ्लैट है। वहीं अलीबाग में उनका लगभग 22 करोड़ रुपये की कीमत वाला एक लग्जरी विला भी मौजूद है।
लग्जरी कारों और स्टाइलिश लाइफस्टाइल के शौकीन
रणवीर सिंह को महंगी कारों और अनोखे फैशन का खास शौक है। उनके कार कलेक्शन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसमें Range Rover, Aston Martin, Jaguar, Mercedes-Benz और Lamborghini जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास एक विंटेज बाइक और लगभग 80 लाख रुपये की कस्टमाइज्ड वैनिटी वैन भी है। महंगी घड़ियां और अलग अंदाज के कपड़े भी उनकी पहचान का हिस्सा हैं।
आने वाली फिल्मों में भी नजर आएंगे रणवीर
'धुरंधर' से पहले रणवीर सिंह को Rohit Shetty की फिल्म Singham Again में देखा गया था, जिसमें Ajay Devgn, Akshay Kumar, Deepika Padukone और Kareena Kapoor Khan जैसे सितारे भी नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications