कौन थे Pushpendra उर्फ आकाश? 31 साल के इस युवक की दिल्ली की झाड़ियों में ऐसी हालत में मिली लाश, क्या है मामला?
Pushpendra Death: पूर्वी दिल्ली (East Delhi) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खबर है कि मंडावली (Mandawali) इलाके से दो दिन से लापता चल रहे फेमस यूट्यूबर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर पुष्पेंद्र उर्फ आकाश का शव आनंद विहार के एक खाली प्लॉट से बरामद हुआ है।
31 साल के पुष्पेंद्र उर्फ आकाश की संदिग्ध मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 31 साल के यूट्यूबर आकाश की संदिग्ध मौत के बाद परिवार में गहरा शोक और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

परिवार वालों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
जानकारी के अनुसार दिवंगत आकाश के परिवार वालों ने एक पुलिसकर्मी पर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकालने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।
कौन थे पुष्पेंद्र (Pushpendra)? कैसे हुई मौत?
- मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले आकाश अपने परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में रहते थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और तीन साल की बेटी शामिल हैं।
-आपको बता दें कि आकाश कपड़ों का कारोबार करते थे और स्टाइलिंग नाम से दिल्ली में अपना शोरूम चलाते थे। सोशल मीडिया पर फैशन से जुड़े वीडियो बनाकर वह अपने कपड़ों का प्रमोशन और बिक्री भी करते थे, जिसके चलते उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बन चुकी थी।
डेढ़ लाख रुपये लेकर निकले थे बाजार
-आकाश के परिवार वालों ने बताया है कि गत 7 मार्च 2026 (शनिवार) दोपहर करीब 12:30 बजे आकाश अपने घर से 1.5 लाख रुपये कैश लेकर दिल्ली के गांधी नदर मार्केट (Gandhi Nagar Market) जाने के लिए निकले थे।
-इसके बाद उसी दिन दोपहर 2:33 बजे आकाश का मोबाइल अचानक बंद हो गया। इसके बाद परिवार वालों को उनकी चिंता होने लगी और उन्होंने तुरंत मंडावली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
परिवार वालों ने खुद ढूंढी यूट्यूबर की आखिरी लोकेशन
-आकाश के भाई सत्येंद्र का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने मामले में शुरुआत से ही ज्यादा सक्रियता नहीं दिखाई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने खुद ही फोन की आखिरी लोकेशन ट्रेस किया जो आनंद विहार के टेलको टी-प्वाइंट के पास मिली।
-गत 9 मार्च 2026 (सोमवार) शाम जब आकाश के परिवार के लोग वहां पहुंचे तो डीडीए के एक खाली प्लॉट में यूट्यूबर का शव पड़ा हुआ मिला। शव के कुछ ही दूरी पर उनका मोबाइल फोन भी बंद पड़ा हुआ था।
परिवार ने लगाया लूटपाट और हत्या का आरोप
परिजनों का दावा है कि आकाश के पास मौजूद सोने की चेन और डेढ़ लाख रुपये गायब हैं। उनका आरोप है कि किसी ने पहले आकाश को जहरीला पदार्थ दिया और फिर लूटपाट कर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
-गत 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को पोस्टमार्टम के बाद जब यूट्यूबर आकाश का शव परिवार वालों को सौंपा गया तो परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए मंडावली थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया। हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
-इस मामले में पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजीव कुमार ने कहा है कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत नहीं होता। पुलिस के मुताबिक शव की स्थिति और प्रारंभिक तथ्यों को देखते हुए अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
-पुलिस ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। रिश्वतखोरी के आरोपों की भी जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही आकाश की मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
Kal Ka Mausam: 7 दिन तक बारिश-बर्फबारी का IMD Alert, क्या Delhi-UP में गिरेगा पानी? पहाड़ी इलाकों का मौसम कैसा












Click it and Unblock the Notifications