'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच

Monalisa: महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) में रुद्राक्ष की माला बेचकर रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनीं मोनालिसा इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं। गत 11 मार्च 2026 को मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरहान खान (Furhan Khan) से केरल के एक मंदिर में शादी कर ली है। इस शादी के बाद से मोनालिसा और उनके पति विवादों में घिर गए हैं।

मोनालिसा और फरमान खान की शादी
शादी के विवाद के बीच में ही मोनालिसा ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद ये मामला और गर्मा गया है। फिलहाल मोनालिसा के माता-पिता ने भी अपनी बेटी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Monalisa

मोनालिसा ने कहा- सनोज मिश्रा ने मुझे गलत तरीके से छुआ था

-मोनालिसा ने हाल ही में कोच्चि में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया है कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग के दौरान उन्हें 10 बार गलत तरीके से छुआ था। मोनालिसा ने ये भी दावा किया है कि जब उन्होंने अपने परिवार को इस बारे में बताया और उनसे मदद मांगी तो उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला।

-प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा भावुक हो गई थीं और कैमरे के सामने ही फूट फूटकर रोने लगी थीं। मोनालिसा ने साफ कहा कि उन्हें न्याय चाहिए और उनके साथ जो कुछ हुआ, वो बिल्कुल गलत था।

मोनालिसा के माता-पिता का शॉकिंग खुलासा

वहीं मोनालिसा के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अब उनके माता-पिता ने कई बातें लोगों के सामने रखी हैं। मोनालिसा के पैरेंट्स ने बेटी द्वारा डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए आरोपों को लेकर मीडिया के सामने सफाई दी है।

'बेटी बचने के लिए ऐसा बयान दे रही है'

आपको बता दें कि मोनालिसा की मां ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा है कि उनकी बेटी पर किसी का प्रभाव है और वही उससे ये बातें कहलवा रहा है। मोनालिसा की मां ने कहा- बेटी बचने के लिए ऐसा बयान दे रही है। उसको कोई ऐसा करने के लिए सिखा रहा है। वहीं मोनालिसा के पिता जय सिंह ने कहा कि सनोज मिश्रा उनकी बेटी को अपनी बेटी की तरह मानते हैं और उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं।

सनोज मिश्रा ने वीडियो बयान जारी किया

वहीं मोनालिसा द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सनोज मिश्रा ने एक वीडियो बयान जारी किया है। सनोज मिश्रा ने कहा कि उन्होंने हमेशा मोनालिसा को अपनी बेटी की तरह माना है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश हो रही है और उनके खिलाफ कुछ संगठित समूह सक्रिय हैं।

शादी पर विवाद: 'लव जिहाद' का एंगल

आपको बता दें कि महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी फरमान खान से हुई है। सनोज मिश्रा ने इस शादी को 'लव जिहाद' बताते हुए सवाल उठाए थे जबकि मोनालिसा का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है।

मोनालिसा की फिल्म पर खर्च और विवाद

सनोज मिश्रा का दावा है कि उन्होंने मोनालिसा को सुनहरा मौका दिया और फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया। मोनालिसा की फिल्म पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। उन्होंने कहा कि शादी और विवादों के कारण फिल्म पर असर पड़ सकता है। हालांकि मोनालिसा ने कहा है कि फिल्म के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार हुआ और उन्हें न्याय चाहिए।

परिवार और शादी को लेकर तनाव

-आपको बता दें कि मोनालिसा मूल रूप से मध्य प्रदेश के खरगोन की रहने वाली हैं। उनके पिता का कहना है कि वह बेटी की शादी से खुश नहीं हैं और उन्हें लगता है कि उनकी बेटी को बहकाया गया है।

-एक तरफ जहां मोनालिसा अपने आरोपों पर कायम हैं, वहीं दूसरी तरफ परिवार और निर्देशक दोनों, मोनालिसा के आरोपों को गलत बता रहे हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ये विवाद आगे किस दिशा में जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+