Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह
Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा तलाक का मामला अब कोर्ट में नया मोड़ लेता दिख रहा है।
आरा सिविल कोर्ट में पेश हुए पवन सिंह
पवन सिंह आरा सिविल कोर्ट पहुंचे थे जहां उनके तलाक केस की सुनवाई होनी थी। हालांकि इस अहम तारीख पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह कोर्ट में मौजूद नहीं रहीं जिससे मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी।

तलाक के लिए ज्योति सिंह की शर्तें
आपको बता दें कि पवन सिंह को तलाक देने के लिए उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने कुछ शर्तों की बात कही है। ज्योति सिंह के अनुसार अगर पवन सिंह उनकी दी हुई शर्तों पर राजी होते हैं, तभी वो पावरस्टार को तलाक देंगी।
ज्योति सिंह की ओर से उनके वकील विष्णुधर पांडेय ने कुछ अहम शर्तें सामने रखी हैं-
10 करोड़ रुपये बतौर एलिमनी
एक आलीशान बंगला
केस चलने तक मासिक खर्च (मंथली मेंटेनेंस)
इन शर्तों ने इस हाई-प्रोफाइल मामले को लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है।
'ज्योति सिंह के साथ रहना अब संभव नहीं'
वहीं इस मामले में पवन सिंह के वकील सुमन कुमार ने बताया है कि एक्टर ने साफ कह दिया है कि वह ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते हैं। उन्होंने कोर्ट को बताया है कि साथ रहना अब संभव नहीं है। हालांकि पवन सिंह वन-टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार हैं लेकिन ज्योति सिंह के कोर्ट में न आने की वजह से इस पर कोई बातचीत नहीं हो पाई।
पवन सिंह-ज्योति सिंह के बीच होगा सेटलमेंट?
अब उम्मीद की जा रही है कि अगली तारीख पर अगर दोनों पक्ष मौजूद रहते हैं तो सेटलमेंट को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है। साथ ही तलाक की एलिमनी और अन्य शर्तों पर भी चर्चा हो सकती है।
मार्च 2018 में हुई थी ज्योति सिंह-पवन सिंह की शादी
जानकारी के अनुसार ज्योति सिंह पावर स्टार पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। एक्टर की पहली पत्नी नीलम सिंह की साल 2015 में मौत हो गई थी। इसके बाद पवन सिंह ने मार्च 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। शादी के समय ये रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था लेकिन अब दोनों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ चुके हैं।
पवन सिंह की पहली पत्नी की हो गई थी मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीलम सिंह की मौत के बाद कुछ समय तक पवन सिंह का अफेयर भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह के साथ चला था। कहा जाता है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे लेकिन अचानक ही पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली थी जिसने अक्षरा सिंह के साथ साथ लोगों को भी हैरान कर दिया था।
कितनी है पवन सिंह की संपत्ति? कितनी करते हैं कमाई?
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पवन सिंह की संपत्ति करीब 16.75 करोड़ रुपये है।
चल संपत्ति: 5.04 करोड़ रुपये
अचल संपत्ति: 11.70 करोड़ रुपये
-एक फिल्म के लिए पवन सिंह 40 से 50 लाख रुपये तक फीस लेते हैं। वहीं एक गाने के लिए पवन सिंग 3 से 5 लाख रुपए तक वसूलते हैं। पवन सिंह ने फिल्म 'स्त्री 2' में तू तो आई नहीं गाना गाया था जो सुपरहिट साबित हुआ था। इस गाने के चलते उनकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई है।
पावरस्टार का हाई-प्रोफाइल लीगल ड्रामा
पवन सिंह और ज्योति सिंह का ये मामला अब सिर्फ निजी विवाद नहीं बल्कि एक हाई-प्रोफाइल लीगल ड्रामा बन चुका है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications