'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है
Monalisa: महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) से चर्चा में आईं वायरल गर्ल मोनालिसा इस समय खबरों में छाई हुई हैं। मोनालिसा अपनी शादी को लेकर पहले से ही विवादों में घिरी हुई थीं, वहीं अब उन्होंने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनालिसा के हालिया बयान ने इंडस्ट्री में सनसनी फैला दी है।
मोनालिसा ने कहा- मेरे साथ गलत व्यवहार किया गया
हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने दावा किया है कि फिल्म के नाम पर उनके साथ गलत व्यवहार किया गया था। मोनालिसा ने कहा है- मुझे 10 बार अनुचित तरीके से गलत जगह पर छुआ गया। जब मैंने ये बात अपने परिवार वालों को बताई तो उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया।

कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं मोनालिसा
अपनी आपबीती बताते हुए मोनालिसा भावुक हो गई थीं और कैमरे के सामने फूट फूटकर रोने लगी थीं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए। मोनालिसा ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस मामले को घरवालों के सामने रखा था तो उन्हें समझाने की कोशिश की गई कि ये उनकी पहली फिल्म है, इसलिए चुप रहना चाहिए।
'सनोज मिश्रा ने मुझे 10 बार टच किया था'
-मोनालिसा ने कहा- मुझे सनोज मिश्रा ने 10 बार टच किया था। 2 बार गलत तरीके से छूने के बाद ही मैंने अपने परिवार वालों को ये बात बताई थी लेकिन उन लोगों ने कहा था कि घर पर पैसे की कमी है इसलिए चुपचाप फिल्म करती रहो।
-मोनालिसा ने कैमरे के सामने लोगों से पूछा कि क्या पहली फिल्म के लिए मेरे साथ गलत होने दिया जाए? मोनालिसा ने ये भी आरोप लगाया है कि सनोज मिश्रा उन्हें और उनके पति फरमान खान को नुकसान पहुंचाना चाहता है।
'सनोज मिश्रा हमारी मौत चाहते हैं'
-मोनालिसा ने कहा- सनोज मिश्रा मुझे और मेरे पति को मौत देना चाहते हैं। उनका दावा है कि सनोज मिश्रा उनके परिवार को धमका रहे हैं। परिवार को पैसों का लालच देकर दबाव बनाया जा रहा है। शादी के बाद से विवाद और बढ़ गया है।
-मोनालिसा ने मीडिया के सामने पूछा- क्या सनोज मिश्रा ने मुझसे कोई एग्रिमेंट किया था कि मैं किसी और से शादी नहीं करूंगी। मैंने उनकी फिल्म पूरी कर दी। अपना कर्तव्य निभा दिया। अब सनोज मिश्रा चाहते हैं कि मैं और फरमान खान मर जाएं तो अच्छा हो। वो सोचते हैं कि मोनालिसा मेरे पास क्यों नहीं आई, फरमान से शादी क्यों कर ली।
-वहीं मोनालिसा ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि उनकी निजी जिंदगी में दखल क्यों दिया जा रहा है। मोनालिसा ने इस मुश्किल वक्त में अपने पति फरमान खान का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वह उनके साथ नहीं होते तो शायद वह ये लड़ाई नहीं लड़ पातीं।
'सनोज मिश्रा ने मुझे अभी तक पैसे नहीं दिए'
-मोनालिसा ने कहा- मैं मानसिक रूप से बेहद परेशान थी। खुद को नुकसान पहुंचाने तक का विचार मन में आ गया था। उस समय मेरे पति फरमान खान ने ही मुझे हिम्मत दी और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
-प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने ये भी दावा किया है कि उन्हें उनकी पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए अभी तक पैसे नहीं दिए गए हैं। मोनालिसा ने कहा- सनोज मिश्रा पर मेरे करीब 50 हजार रुपये बकाया हैं। पैसे देने के बजाय मेरे परिवार को डराया जा रहा है। बड़े-बड़े वादों के जरिए परिवार को प्रभावित किया गया है।
सनोज मिश्रा के खिलाफ जांच की हो रही मांग
-मोनालिसा ने बताया कि वह अब तक 2 फिल्मों में काम कर चुकी हैं और आगे भी कई प्रोजेक्ट्स पर बातचीत चल रही है। हालांकि इस पूरे विवाद ने उनके करियर और निजी जिंदगी, दोनों को प्रभावित किया है।
-इन गंभीर आरोपों के बाद मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। फिल्ममेकर सनोज मिश्रा के खिलाफ जांच की मांग उठ रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications