क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल
Anurag Dobhal Health: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल को लेकर परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। भयानक कार एक्सीडेंट के बाद से अनुराग डोभाल लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट हेल्थ अपडेट शेयर किया है।
बिगड़ी अनुराग डोभाल की हालत
अनुराग डोभाल के इस खुलासे के बाद फैंस की चिंता काफी बढ़ गई है। अनुराग डोभाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर 'सम बैड न्यूज' लिखते हुए इशारा दिया है कि उनकी हालत अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मौजूदा स्थिति के बारे में खुलकर बात की है।

अनुराग ने कहा- मैं कभी चल पाऊंगा या नहीं
इस वीडियो के कैप्शन में अनुराग डोभाल ने लिखा है- शायद मैं जिंदगी में फिर कभी चल पाऊंगा या नहीं। ये लाइन सुनते ही उनके चाहने वालों के बीच चिंता का माहौल बन गया है।
वीडियो में छलका दर्द, सर्जरी के बाद पैर हुआ सुन्न
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अनुराग डोभाल काफी तकलीफ में नजर आ रहे हैं। उनके शरीर पर सर्जरी के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में यूट्यूबर ने बताया है कि उनका दाहिना पैर सर्जरी के बाद पूरी तरह से सुन्न हो चुका है। वह पैर को हिला भी नहीं पा रहे हैं। उन्हें खुद नहीं पता है कि वह कब और कैसे ठीक होंगे।
सोशल मीडिया पर अनुराग के लिए दुआओं की बाढ़
अनुराग डोभाल का ये वीडियो जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है। वहीं कुछ यूजर्स ने हिम्मत न हारने की सलाह दी है। कुछ फैंस उनकी हालत देखकर काफी भावुक भी नजर आए।
अनुराग ने परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप
कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल ने अपने एक व्लॉग में अपने माता-पिता और भाई-बहन पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि अगर उनके साथ कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार उनके पैरेंट्स, भाई कलाम और बहन होंगी। हालांकि बाद में ये वीडियो अनुराग डोभाल के यूट्यूब चैनल से हटा दिया गया था। बताया गया था कि ये विवाद अनुराग डोभाल की इंटर-कास्ट शादी को लेकर परिवार में चल रहे मतभेदों से जुड़ा था।
कार एक्सीडेंट में यूट्यूबर को आई थीं गंभीर चोटें
इन विवादों के कुछ दिनों बाद ही अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान तेज रफ्तार कार चलाते हुए कथित तौर पर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। इस दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। इस भयानक हादसे में अनुराग डोभाल के दोनों कूल्हों की हड्डियां टूट गई हैं।
अब क्या होगा आगे?
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अनुराग डोभाल पूरी तरह ठीक हो पाएंगे? क्या वह दोबारा चल सकेंगे? इन सवालों का जवाब आने वाला समय ही देगा लेकिन फिलहाल उनके फैंस उनकी रिकवरी के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications