Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन?
Monalisa Caste: महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) से वायरल हुई मोनालिसा भोसले इन दिनों अपनी शादी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मोनालिसा और उनके मुस्लिम पति फरमान खान (Furman Khan) की लव स्टोरी अब एक बड़े विवाद में बदल चुकी है।
मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप
शादी के विवाद के बीच ही मोनालिसा ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनालिसा ने कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सनोज मिश्रा पर उन्हें छेड़ने का आरोप लगाया है। मोनालिसा ने कहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने उन्हें 10 बार गलत जगह पर टच किया था।

'सनोज मिश्रा मेरी मौत चाह रहे हैं'
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा भावुक हो गई थीं और फूट फूटकर रोने लगी थीं। मोनालिसा ने कहा- मुझे न्याय चाहिए। सनोज मिश्रा मेरे साथ गलत काम करना चाहते थे। फिलहाल वो मेरी शादी को लेकर मेरे परिवार को भड़का रहे हैं और मेरी व मेरे पति फरमान की मौत चाहते हैं।
सनोज मिश्रा ने वीडियो में कही ऐसी बात
वहीं मोनालिसा द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सनोज मिश्रा ने एक वीडियो बयान जारी किया है। सनोज मिश्रा ने कहा कि उन्होंने हमेशा मोनालिसा को अपनी बेटी की तरह माना है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश हो रही है।
क्या है महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की जाति
-महाकुंभ में माला बेचकर वायरल हुई मोनालिसा मूल रूप से राजस्थान की पारदी (घुमंतू/बंजारा) समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। वह अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में रहती हैं और वह खुद को सिसोदिया राजपूत भी बताते हैं। उनका समुदाय पारंपरिक रूप से घूम-घूमकर मालाएं बेचने का काम करता है।
-भोसले (या भोंसले) महाराष्ट्र का एक प्रमुख मराठा क्षत्रिय कुल/जाति है, जो अपनी वीरता, कृषि और पशुपालन के लिए जाने जाते हैं। इस वंश के सबसे प्रसिद्ध शासक छत्रपति शिवाजी महाराज हैं। ऐतिहासिक रूप से, इन्हें राजस्थान के सिसोदिया राजपूतों की एक शाखा माना जाता है जो दक्कन में आकर बस गए थे। हालांकि कुछ सूत्रों में इन्हें कुनबी मराठा भी कहा गया है।
कौन सा धर्म मानती हैं मोनालिसा? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन?
मोनालिसा का जन्म हिंदू परिवार में हुआ है। ऐसे में वह हिंदू धर्म का ही पालन करती हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरहान खान से शादी की है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि मोनालिसा ने अपना धर्म बदल लिया है और वह जल्द ही इस्लाम को फॉलो करती नजर आएंगी।
क्या फरमान खान ने शादी से पहले अपनाया था हिंदू धर्म?
-मोनालिसा के चाचा विजय भोसले ने ये आरोप लगाया है कि फरमान खान उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने गया था। उनके अनुसार उस दौरान फरमान ने रुद्राक्ष की माला पहनी थी। माथे पर तिलक लगाया था। वह हिंदू रीति-रिवाजों को अपनाया हुआ दिख रहा था।
-चाचा का कहना है कि परिवार को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जो व्यक्ति मोनालिसा के साथ भाई-बहन जैसा रिश्ता निभा रहा था, वही आगे चलकर शादी कर लेगा।
'बेटी बचने के लिए ऐसा बयान दे रही है'
-आपको बता दें कि मोनालिसा की मां ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा है कि उनकी बेटी पर किसी का प्रभाव है और वही उससे ये बातें कहलवा रहा है। मोनालिसा की मां ने कहा- बेटी बचने के लिए ऐसा बयान दे रही है। उसको कोई ऐसा करने के लिए सिखा रहा है।
-वहीं मोनालिसा के पिता जय सिंह ने कहा कि सनोज मिश्रा उनकी बेटी को अपनी बेटी की तरह मानते हैं और उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं।












Click it and Unblock the Notifications