Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश?

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मुंबई, पुणे, ठाणे और रायगढ़ सहित कई इलाकों में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राहत की खबर देते हुए अगले 4-5 दिनों में मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को लगातार चौथे दिन मुंबई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

सांताक्रूज में तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। वहीं कोलाबा में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.6 डिग्री ज्यादा है। दहानू में भी तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.9 डिग्री अधिक रहा।

Maharashtra Weather

Maharashtra Weather: मुंबई में पड़ रही भयानक गर्मी

- उमस के कारण न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। कोलाबा में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री और सांताक्रूज में 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

- मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के कई हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा।

- मुंबई के लोगों को फिलहाल इस हफ्ते गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आने वाले 3-4 दिनों में फिलहाल बारिश के आसार नहीं है।

Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला

Pune IMD Alert: वीकेंड में मिल सकती है राहत

पुणे में भी गर्मी ने अचानक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले सप्ताह हुई हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया था, लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुवार और शुक्रवार को दोपहर के समय आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

Maharashtra Weather Update: मध्य महाराष्ट्र में बारिश के आसार

मध्य महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले 4-5 दिनों के लिए गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके चलते 'येलो अलर्ट' घोषित किया गया है। दूसरी ओर, कोंकण क्षेत्र में अगले दो दिनों तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। बदलते मौसम के कारण तापमान में इस तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक का यह मिश्रित प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री
Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+