ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जेल से अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज़ के नाम इमोशनल लेटर लिखा है। यह कोई पहली बार नहीं है जब उसने अपने जज़्बात इस तरह जाहिर किए हों। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के रिश्ते को लेकर पहले भी चर्चाएं रही हैं। हालांकि जैकलीन ने कभी पब्लिकली कभी भी रिएक्ट नहीं किया है।

इस बार अपने जन्मदिन के मौके पर सुकेश ने जैकलीन को याद करते हुए गहरी भावनाएं व्यक्त कीं। पत्र में उसने लिखा कि जश्न के इस दिन भी उसे सबसे ज्यादा उनकी कमी महसूस हो रही है। उसने उनकी आवाज, मुस्कान और साथ बिताए पलों को याद करते हुए बताया कि उसके लिए यह दिन अधूरा है।
मुश्किल हालात का जिक्र
अपने पत्र में सुकेश ने अपनी मौजूदा कानूनी परेशानियों का भी जिक्र किया। उसने कहा कि जिंदगी ने उसे ऐसे हालात में डाल दिया है जिसकी उसने कभी कल्पना नहीं की थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसकी वजह से जैकलीन को भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसके लिए वह खुद को दोषी मानता है।
प्यार को बताया सबसे बड़ी ताकत
सुकेश ने लिखा कि तमाम दूरी, विवाद और हालात के बावजूद उसका प्यार कभी नहीं बदला। उसने जैकलीन को अपनी जिंदगी की सबसे अहम इंसान बताया और कहा कि वही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। इस बार उसने महंगे तोहफों की जगह एक अनोखा कदम उठाने की बात कही। उसने पेरिस के मशहूर डेबिली फुटब्रिज पर एक "लव लॉक" लगवाया, जिस पर दोनों के नाम लिखे गए हैं। इस ताले की चाबी सीन नदी में फेंक दी गई, जिसे उसने अपने अटूट प्यार का प्रतीक बताया।
माफी और उम्मीद
पत्र में सुकेश ने जैकलीन से माफी भी मांगी। उसने कहा कि उसकी कानूनी उलझनों ने उनकी शांति छीन ली, जिसका उसे अफसोस है। साथ ही उसने भरोसा जताया कि सच की जीत होगी और सब ठीक हो जाएगा। अंत में सुकेश ने वादा किया कि जैसे ही हालात सुधरेंगे, वह जैकलीन के पास लौटेगा। उसने कहा कि वह हर हाल में उनका इंतजार कर रहा है और हमेशा उनसे ही प्यार करेगा। यह पत्र एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं को तेज कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications