राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म

पैन-इंडिया फिल्म नागबंधन की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था, और अब इसकी रिलीज़ डेट सामने आने से फैंस काफी खुश हैं। मेकर्स ने राम नवमी के शुभ अवसर पर इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है। अब फिल्म पैन इंडिया 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

राम नवमी के शुभ अवसर पर निक स्टूडियो और अभिषेक पिक्चर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर रिलीज़ डेट की जानकारी दी। इससे पहले फिल्म का टीज़र और गाना "नमो रे" भी रिलीज़ हो चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इन झलकियों ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म पौराणिक कथा से इंस्पायर बताई जा रही है।

Nagabandhan

पोस्टर में दिखा पौराणिक और आधुनिक मेल
नए पोस्टर में मुख्य कलाकार विराट कर्णा और ऋषभ साव्हनी नजर आ रहे हैं। पोस्टर में सर्प, त्रिशूल और मंदिर की कलाकृतियां दिखाई गई हैं, जो फिल्म की कहानी को रहस्यमय और आध्यात्मिक बनाती हैं। इसमें पौराणिक तत्वों के साथ आधुनिक अंदाज का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है।

दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक नाम ने किया है। वहीं, किशोर अन्नापरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी इसके निर्माता हैं। फिल्म में विराट कर्णा और ऋषभ साव्हनी के अलावा नभा नटेश, ईश्वार्या मेनन, महेश मांजरेकर और जगपति बाबू जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

संगीत और कहानी की खासियत
फिल्म का संगीत जुनैद कुमार और अभे ने तैयार किया है। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की कहानी प्राचीन पौराणिक तत्वों और आधुनिक एडवेंचर का बेहतरीन संगम है। इसके किरदार भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विविधता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेंगे। 'नागबंधन' को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है और इसे लेकर दर्शकों में काफी उम्मीदें हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म रिलीज़ के बाद बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+