Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'
Badshah Second Marriage: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने फैंस को चौंका दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि बादशाह ने एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ दूसरी शादी कर ली है।
सोशल मीडिया पर सामने आई शादी की तस्वीरें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये तस्वीरें ईशा रिखी की मां ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रैपर बादशाह और ईशा शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं माहौल बेहद निजी और पारिवारिक लग रहा है।

क्या गुपचुप तरीके से हुई शादी?
-हालांकि इन तस्वीरों के सामने आने के बावजूद अब तक बादशाह और ईशा रिखी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि बादशाह ने ये शादी बेहद सादगी के साथ प्राइवेट तरीके से की है।
-इस शादी समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इंडस्ट्री के कई लोगों को भी इसकी भनक नहीं लगी। अचानक सामने आई तस्वीरों ने फैंस को सरप्राइज कर दिया है।
फैंस ने दी ढेरों शुभकामनाएं
जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, फैंस ने जमकर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई है। फैंस ने बादशाह और ईशा रिखी की जोड़ी को परफेक्ट बताया है। कई लोगों ने इस खबर पर खुशी जाहिर की है।
कौन हैं ईशा रिखी?
ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह कई सुपरहिट पंजाबी फिल्मों जैसे 'जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे' (सिप्पी गिल के साथ), 'हैप्पी गो लकी' (अमरिंदर गिल के साथ), 'मेरे यार कमीने', 'वाट द जाट' में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कम समय में ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।
6 साल पहले हुआ था बादशाह का तलाक
-रैपर बादशाह की पहली शादी जैस्मीन मसीह से साल 2012 में हुई थी। दोनों करीब 8 साल तक साथ रहे थे। वहीं साल 2020 में आपसी सहमति से बादशाह और जैस्मीन ने तलाक ले लिया था। इस शादी से उनकी एक बेटी भी है, जो अपनी मां के साथ ही रहती है।
-आपको बता दें कि बादशाह का उनकी पत्नी जैस्मीन मसीह से तलाक आपसी सहमति से हुआ था क्योंकि उनके रिश्ते में तालमेल की कमी और सांस्कृतिक मतभेद आ गए थे।
-बादशाह ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि उन्होंने रिश्ता बचाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन हालात खराब होने और उनकी बेटी के लिए यह माहौल हेल्दी न होने के कारण उन्होंने अलग होने का फैसला किया था।
-फिलहाल बादशाह और ईशा रिखी की शादी को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन वायरल तस्वीरों ने इस खबर को हवा दे दी है। अब फैंस को इंतजार है कि कब ये कपल खुद सामने आकर इस रिश्ते की पुष्टि करता है।












Click it and Unblock the Notifications