Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है और वो है रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'। इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान ला दिया है, जिसे देखकर इंडस्ट्री के सारे पुराने रिकॉर्ड्स हिल गए हैं।

'धुरंधर: द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा
फिल्म की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पेड प्रीव्यू शोज से ही धमाकेदार शुरुआत करने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' ने हर दिन नए रिकॉर्ड बनाए हैं। लोग इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं।

Dhurandhar 2

फिल्म ने 7वें दिन की इतनी कमाई

फिल्म 'धुरंधर 2' की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जादू जमकर चल रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 7वें दिन 47.70 करोड़ रुपए की कमाई की है।

डे-वाइज कलेक्शन (भारत नेट)
पेड प्रीव्यू शोज: 43 करोड़
पहला दिन: 102.55 करोड़
दूसरा दिन: 80.72 करोड़
तीसरा दिन: 113 करोड़
चौथा दिन: 114 करोड़
पांचवां दिन: 65 करोड़
छठा दिन: 56.60 करोड़
सातवीं दिन: 47.70 करोड़

कुल 7 दिनों का नेट कलेक्शन: 623.42 करोड़ रुपये
ग्रॉस कलेक्शन: 744.58 करोड़ रुपये

वीकडेज में भी कायम दबदबा

आमतौर पर फिल्मों की कमाई वीकडेज में गिरती है लेकिन 'धुरंधर 2' ने इस ट्रेंड को पूरी तरह तोड़ दिया है। हर दिन 50 करोड़ रुपए के आसपास का कलेक्शन इस बात का सबूत है कि दर्शकों का क्रेज अभी चरम पर है।

बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त, कई ब्लॉकबस्टर पीछे

फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी में कई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड उड़ गए हैं। फिल्म ने शुरुआती हफ्ते में ही सनी देओल की 'गदर 2', शाहरुख खान की 'पठान' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' जैसी मूवीज को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा विक्की कौशल की छावा (601 करोड़ रुपए) को भी फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है। अब अगला निशाना फिल्म 'स्त्री 2' (627 करोड़ रुपए) का रिकॉर्ड है।

क्या बनेगी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म?

अगर यही रफ्तार जारी रही तो जल्द ही फिल्म 'धुरंधर 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन सकती है। दिलचस्प बात ये है कि इसके आगे सिर्फ इसका पहला पार्ट ही खड़ा होगा। आपको बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' ने भारत में 895 करोड़ रुपए की कमाई कर नया बेंचमार्क सेट किया था।

फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्शन

इस हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। ये फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी।

1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है 'धुरंधर 2'

फिल्म के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपए की कमाई की थी और अब 'धुरंधर 2' उसी रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रही है। ट्रेंड्स को देखकर साफ है कि ये फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। आपको बता दें कि 'धुरंधर: द रिवेंज' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर चल रही सुनामी है और इसका तूफान अभी थमा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+