'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर
Zareen Khan: बॉलीवुड में सफलता का कोई तय फॉर्मूला नहीं होता। जहां कुछ कलाकार एक ही फिल्म से स्टार बन जाते हैं, वहीं कई टैलेंटेड चेहरे लगातार काम करने के बावजूद भी वो मुकाम हासिल नहीं कर पाते जिसकी उनसे उम्मीद होती है। ऐसी ही कहानी है एक्ट्रेस जरीन खान की, जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन स्टारडम की ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच सकीं।
जरीन खान को बॉलीवुड में अचानक मिला बड़ा मौका
14 मई 1987 को मुंबई में जन्मीं जरीन खान ने कभी नहीं सोचा था कि वह एक्ट्रेस बनेंगी। उनकी जिंदगी तब बदली जब सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने उन्हें फिल्म 'वीर' (Veer) के लिए चुना था। जरीन खान की शक्ल-सूरत का एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) से मिलता-जुलता होना इस मौके की बड़ी वजह बना था।

सलमान खान ने जरीन खान को ऑफर की थी फिल्म
-हालांकि फिल्म 'वीर' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन जरीन खान को इंडस्ट्री में पहचान जरूर मिल गई। इसके बाद जरीन खान सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'रेडी' (Ready)के सुपरहिट गाने कैरेक्टर ढीला में नजर आई थीं, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था।
-फिर जरीन खान ने एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हाउसफुल 2' (Housefull 2) में काम कर अपनी पहली बड़ी कमर्शियल हिट दी और ग्लैमरस एक्ट्रेस के रूप में पहचान बनाई।
फिल्म 'हेट स्टोरी 3' से बदली एक्ट्रेस की इमेज
-साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'हेट स्टोरी 3' (Hate Story 3) ने जरीन खान के करियर को नया मोड़ दिया। इस फिल्म में उनके बोल्ड अवतार ने सभी को चौंका दिया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने '1921' और 'अक्सर 2' जैसी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाया था।
-जरीन खान ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि अन्य भाषाओं में भी काम किया है। वह पंजाबी और तेलुगू फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इन फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय के साथ-साथ एक्शन अवतार भी दिखाया है।
जरीन खान ने इंडस्ट्री के कड़वे अनुभवों का किया खुलासा
-हाल ही में एक इंटरव्यू में जरीन खान ने अपने करियर से जुड़े कई दर्दनाक अनुभव शेयर किए हैं। उन्होंने बताया है कि बोल्ड सीन करने के बाद उन्हें अलग नजर से देखा जाने लगा था। उनकी एक्टिंग पर सवाल उठाए गए थे। फिल्मों में उनकी इमेज के आधार पर उन्हें टाइपकास्ट किया गया था।
-जरीन खान ने ये भी आरोप लगाया कि कुछ प्रोजेक्ट्स में स्क्रिप्ट बाद में बदल दी गई और उनके लिए जबरदस्ती ग्लैमरस व बोल्ड सीन जोड़े गए थे। जरीन ने कहा कि वह किसी भी किरदार को निभाने के लिए तैयार थीं लेकिन उन्हें बिना पूरी जानकारी के कुछ सीन करने के लिए दबाव महसूस हुआ। उन्होंने ये भी कहा कि उनके बारे में गलत धारणाएं बनाई गई थीं, जिससे उनके करियर पर असर पड़ा था।
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा दिए जाते हैं'
-जरीन खान ने कहा- इस इंडस्ट्री में पहले आपको स्क्रिप्ट सुनाकर बहुत कुछ समझाया जाता है। फिल्म की कहानी सुनाई जाती है और शूटिंग सेट पर ले जाकर आपके कपड़े उतरवाए जाते हैं। जरीन खान ने इस तरह की हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई है।
-एक इंटरव्यू में जरीन खान ने कहा कि फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में बोल्ड सीन करने के बाद उन्हें नीची नजर से देखा जाने लगा था। उन्होंने कहा कि उन पर कमेंट किए जाते थे क्योंकि वह एक्टिंग में अच्छी नहीं थीं। उन्होंने ये भी कहा कि वह ऐसे सीन कर रही थीं जिसमें उन्होंने अपने कपड़े तक उतार दिए थे।
'मुझसे सिर्फ बोल्ड सीन्स करवाए जा रहे थे'
-जरीन खान ने कहा कि शुरू में फिल्म 'अक्सर 2' की कहानी को एक थ्रिलर ड्रामा बताया था लेकिन शूटिंग पर जाने के बाद कहानी पूरी तरह से बदल दी गई थी। उन्होंने बताया कि हर दिन बोल्ड सीन शूट किए जा रहे थे और लगातार किसिंग सीन भी जोड़े गए थे।
-जरीन खान ने बताया कि एक बार वह शूटिंग सेट पर काफी इमोशनल हो गई थीं क्योंकि उन्हें अचानक कपड़े उतारकर, काफी छोटे कपड़े पहनने के लिए कहा गया था। जरीन खान को रोते हुए देख वहां मौजूद एक क्रू मेंबर ने कहा था- तुम्हारा दर्द कोई नहीं समझेगा।
-जरीन खान ने इंटरव्यू में कहा- ऐसे बोल्ड सीन करना कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन पिछली फिल्म देखने के बाद उन्हें जानबूझकर ऐसे सीन में डालना सही नहीं था। उन्होंने इस बात पर भी दुख जताया कि प्रोड्यूसर ने उन्हें ऐसे सीन करने के लिए मजबूर किया था।
'एक्टिंग खराब करने के नाम पर मुझे बर्बाद कर दिया'
जरीन खान ने बताया कि जब उन्होंने छोटे कपड़े पहनकर बोल्ड सीन्स करने से मना किया तो ये अफवाह फैला दी गई कि वह ठीक से एक्टिंग नहीं कर रही हैं। ऐसे में उन्हें बर्बाद कर दिया गया।
जरीन खान क्यों नहीं बन पाईं फेमस एक्ट्रेस?
-गलत स्क्रिप्ट चयन
-टाइपकास्टिंग
-इंडस्ट्री की गलत धारणा
-बोल्ड इमेज का असर
जरीन खान की कहानी ये दिखाती है कि बॉलीवुड में सिर्फ टैलेंट ही नहीं बल्कि सही मौके और सही फैसले भी बेहद जरूरी होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications