'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच
Monalisa: महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) से वायरल हुई मोनालिसा भोसले इन दिनों अपनी शादी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मोनालिसा और उनके मुस्लिम पति फरमान खान (Furman Khan) की लव स्टोरी अब एक बड़े विवाद में बदल चुकी है।
मोनालिसा-फरमान खान की शादी को कहा 'लव जिहाद'
पहले जहां मोनालिसा और फरमान खान के रिश्ते को लेकर चर्चा थी, वहीं अब ये मामला लव जिहाद, पारिवारिक विरोध और कई चौंकाने वाले दावों के कारण सुर्खियों में बना हुआ है।

शादी को लेकर हो रहे चौंकाने वाला खुलासे
शादी के बाद से ही मोनालिसा और फरमान खान के रिश्ते को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। कभी मोनालिसा की उम्र को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो कभी कपल के रिश्ते की सच्चाई को लेकर तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं।
मोनालिसा के चाचा का बड़ा दावा
-इस पूरे मामले में अब मोनालिसा के चाचा विजय भोसले का बयान सामने आया है, जिसने इस विवाद को और भड़का दिया है। एक मीडिया चैनल को दिए गए टेलीफोनिक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया है कि फरमान खान अपनी कथित पत्नी मोनालिसा को पहले दीदी कहकर बुलाता था और उसे बहन की तरह मानता था।
-चाचा विजय भोसले ने बताया- मोनालिसा और फरमान खान के बीच पहले भाई-बहन जैसा रिश्ता था। शादी के बाद ये रिश्ता पूरी तरह टूट गया। इस बदलाव से परिवार को गहरा सदमा लगा है।
क्या फरमान खान ने शादी से पहले अपनाया था हिंदू धर्म?
-विजय भोसले ने ये भी आरोप लगाया कि मोनालिसा का पति फरमान खान उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने गया था। उनके अनुसार उस दौरान फरमान ने रुद्राक्ष की माला पहनी थी। माथे पर तिलक लगाया था। वह हिंदू रीति-रिवाजों को अपनाया हुआ दिख रहा था
-चाचा का कहना है कि परिवार को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जो व्यक्ति मोनालिसा के साथ भाई-बहन जैसा रिश्ता निभा रहा था, वही आगे चलकर शादी कर लेगा।
'पूरे परिवार को जाल में फंसाया गया'
-मोनालिसा के चाचा विजयभोसले ने फरमान खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने सोशल मीडिया के जरिए जाल बिछाया था। उन्होंने कहा- फरमान खान ने रील्स और गानों के जरिए मोनालिसा को प्रभावित किया था। उसने धीरे-धीरे परिवार का भरोसा भी जीत लिया और बड़े सपने दिखाकर उन्हें अपने प्रभाव में ले लिया था।
-चाचा ने दावा किया है कि फरमान खान अक्सर मोनालिसा से कहता था- सिर्फ एक महीने की ट्रेनिंग में तुम्हारी जिंदगी बदल दूंगा, तुम मुझे हमेशा याद रखोगी। मुझे भूल नहीं पाओगी।
'जान से मारने और काटने की धमकियां मिल रही हैं'
-वहीं मोनालिसा की तरफ से इस शादी को लेकर कुछ और ही कहा जा रहा है। जानकारी के अनुसार मोनालिसा ने ईमेल के जरिए निर्देशक सनोज मिश्रा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि सनोज मिश्रा ने उनके साथ गलत बर्ताव किया और उसके बाद उनके परिवार को भी भड़का रहे हैं।
-इतना ही नहीं मोनालिसा ने केरल सरकार से अपनी और अपने पति फरमान खान की सुरक्षा की मांग भी की है। दरअसल शादी के बाद मोनालिसा ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
-मोनालिसा और फरमान खान ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है- हम ये वीडियो सभी को भेज रहे हैं, कृपया हमारी मदद करें। हमें खुलेआम जान से मारने और काटने की धमकियां मिल रही हैं। कपल का कहना है कि उन्होंने इस मामले में पहले ही प्रशासन से संपर्क किया है और सुरक्षा की मांग की है।
विवाद के कई पहलू: उम्र से लेकर लव जिहाद तक
मोनालिसा और फरमान खान की इस शादी को लेकर अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं-
क्या मोनालिसा नाबालिग थी?
क्या ये मामला लव जिहाद से जुड़ा है?
क्या परिवार को धोखे में रखा गया?
इन सभी मुद्दों को लेकर जांच और बहस लगातार जारी है।
सामाजिक और पारिवारिक विवाद में बदली शादी
मोनालिसा और फरमान खान की शादी अब एक साधारण प्रेम कहानी से आगे बढ़कर सामाजिक और पारिवारिक विवाद का रूप ले चुकी है। हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है, ये अभी जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल ये मामला हर दिन नए मोड़ ले रहा है और लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications