Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर छाई हुई है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही न सिर्फ भारत में बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।
विदेशों में ऐतिहासिक ओपनिंग, 2200 थिएटर्स में रिलीज
'धुरंधर 2' ने विदेशी बाजार में शानदार शुरुआत करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। ये फिल्म 2200 से ज्यादा सिनेमाघरों में करीब 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है, जो अब तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ा विदेशी रिलीज माना जा रहा है। ओपनिंग वीकेंड में ही फिल्म ने विदेशों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर डाली और इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी इंटरनेशनल ओपनर बन गई है।

पहले वीकेंड में 750 करोड़ पार हुई फिल्म
फिल्म ने अपने शुरुआती लंबे वीकेंड में दुनियाभर में लगभग 751.97 करोड़ रुपए (ग्रॉस) का कारोबार कर लिया है। इसी के साथ 'धुरंधर 2' सबसे तेजी से 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है।
पहले सोमवार को आई गिरावट, फिर भी कमाई दमदार
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की कमाई में सोमवार को हल्की गिरावट जरूर आई है लेकिन इसके बावजूद आंकड़े बेहद मजबूत रहे। फिल्म ने पांचवे दिन यानी 23 मार्च 2026 (सोमवार) को करीब 65 करोड़ रुपए की कमाई की है।
नेट कलेक्शन (भारत)- 519.12 करोड़ रुपए
इंडिया ग्रॉस- 619.76 करोड़ रुपए
ओवरसीज कलेक्शन- 236 करोड़ रुपए
वर्ल्डवाइड टोटल- 856 करोड़ रुपए
शाहरुख खान की 'पठान' को छोड़ा पीछे
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' के 5 दिनों के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए इंटरनेशनल मार्केट में सबसे बड़ी भारतीय ओपनिंग हासिल कर ली है। खास बात ये है कि फिल्म ने ये उपलब्धि गल्फ देशों के बिना हासिल की है।
खाड़ी देशों में बैन है 'धुरंधर 2'
फिल्म 'धुरंधर 2' को यूएई (UAE), सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन जैसे देशों में बैन कर दिया गया है। दरअसल फिल्म में पाकिस्तान-विरोधी कंटेंट और संवेदनशील राजनीतिक विषय दिखाया गया है। इसके बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है और ये लगातार नए रिकॉर्ड्स बना रही है।
विदेशों में ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन
धुरंधर 2- 210 करोड़ (4 दिन)
पठान- 206.5 करोड़ (5 दिन)
जवान- 192 करोड़
पुष्पा 2- 172 करोड़
क्या आमिर खान के 'दंगल' का रिकॉर्ड टूटेगा?
अब सवाल ये है कि क्या 'धुरंधर 2' आमिर खान के दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। आपको बता दें कि आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने दुनियाभर में 1400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और आज भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी हुई है, खासकर चीन में इसके जबरदस्त प्रदर्शन के कारण।
कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है 'धुरंधर 2'
'धुरंधर 2' ने महज 5 दिनों में ही विदेशी कमाई के मामले में टॉप फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह बना ली है। धुरंधर 2 जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए साफ है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म कई और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो ये फिल्म इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications