OTT पर भी रिलीज होगी द कश्मीर फाइल्स, जानिए कब और कहां देख सकते हैं

OTT पर भी रिलीज होगी द कश्मीर फाइल्स, जानिए कब और कहां देख सकते हैं

मुंबई, 19 अप्रैल: सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्‍म का प्रीमियर ओटीटी प्रीमियर होगा यानी आप घर बैठे ओटीटी प्‍लेटफार्म पर देख सकेंगे। फिल्‍म का हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं में ओटीटी प्रीमियर होगा।

कश्‍मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार पर बनी है ये फिल्‍म

कश्‍मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार पर बनी है ये फिल्‍म

कश्‍मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार पर बनी इस फिल्‍म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली और चिन्मय मंडलेकर हैं। ये फिल्‍म एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार की पहली पीढ़ी के पीड़ितों के वीडियो साक्षात्कार पर आधारित है।

जानें कहां और कब देख सकते हैं

जानें कहां और कब देख सकते हैं

फिल्म अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए ZEE5 पर जाएगी, जिसकी तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा, "'द कश्मीर फाइल्स' सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि एक भावना और एक आंदोलन है। मुझे खुशी है कि दुनिया भर में इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। भारत के सबसे बड़े घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म - ZEE5 पर डिजिटल प्रीमियर, फिल्म अधिक लोगों तक पहुंचेगी और लाखों की संख्या में धूम मचाती रहेगी।

द कश्मीर फाइल्स का निर्माण किसने किया

द कश्मीर फाइल्स का निर्माण किसने किया

द कश्मीर फाइल्स का निर्माण ज़ी स्टूडियोज और तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा किया गया है, और ये फिल्‍म विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखी भी गई है और निर्देशित है।

लाखों भारतीय आसानी से देख सकेंगे

लाखों भारतीय आसानी से देख सकेंगे

ZEE5 पर 'द कश्मीर फाइल्स' के एक्सक्लूसिव प्रीमियर पर, ZEE5 इंडिया के चीफ मार्केंटिंग ऑफीसर मनीष कालरा ने कहा, "हम हमेशा भारतीय दर्शकों से जुड़ने के लिए वास्तविक, संबंधित कहानियों की तलाश में रहते हैं। उन्होंने बताया "द कश्मीर फाइल्स को दर्शकों से भारी प्रतिक्रिया मिली है, और हम इसे विशेष रूप से ZEE5 पर लाकर खुश हैं, जिससे यह लाखों भारतीय आसानी से देख सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+