Dhurandhar 2 Trailer: 'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', 'धुरंधर 2' ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देगा
Dhurandhar 2 Trailer Out: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। दमदार एक्शन, जबरदस्त डायलॉग और कई बड़े ट्विस्ट से भरा ये ट्रेलर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है।
'धुरंधर 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा और जसकिरत सिंह सांगी के किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर में उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और इंटेंस लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

पहले पार्ट की कहानी से आगे बढ़ेगी 'धुरंधर 2'
-फिल्म का पहला पार्ट यानी 'धुरंधर' मूवी जबरदस्त हिट साबित हुई थी। उस कहानी में हमजा दुश्मन रहमान डकैत के गैंग में घुसकर उसे खत्म कर देता है। अब दूसरे पार्ट में कहानी एक नए मोड़ पर पहुंचेगी। ट्रेलर के मुताबिक इस बार हमजा का ल्यारी पर कब्जा और जसकिरत सिंह सांगी की अलग कहानी दिखाई जाएगी।
-साथ ही पहले पार्ट के बाद दर्शकों के मन में उठे कई सवालों के जवाब भी फिल्म 'धुरंधर 2' में मिलने वाले हैं। खास तौर पर फिल्म के रहस्यमयी किरदार बड़े साहब की असली पहचान भी सामने आएगी।
-फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर पहले गत 6 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला था लेकिन मेकर्स ने इसे एक दिन के लिए टाल दिया था। इसके बाद से ही फैंस काफी बेचैन हो गए थे। अब जैसे ही फिल्म का ट्रेलर सामने आया है, सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और फैंस इसे फुल ऑन एंटरटेनर बता रहे हैं।
टीजर से ज्यादा दमदार निकला ट्रेलर
-कुछ समय पहले रिलीज हुए फिल्म के टीजर ने फैंस को खास प्रभावित नहीं किया था। दरअसल डायरेक्टर आदित्य धर ने टीजर में वही झलक दिखाई थी जो पहली फिल्म के आखिर में थिएटर्स में दिखाई गई थी।
-हालांकि फिल्म के ट्रेलर ने इस कमी को पूरी तरह से दूर कर दिया है। इसमें नए एक्शन सीक्वेंस, बड़े ट्विस्ट और कहानी की कई परतों की झलक देखने को मिलती है।
दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म 'धुरंधर 2'
-फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा मेकर्स ने संकेत दिया है कि फिल्म में कुछ और नए कलाकार भी शामिल हुए हैं जिनके नाम फिलहाल सामने नहीं लाए गए हैं।
-कहा जा रहा है फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम भी इस मूवी में कैमियो करती नजर आ सकती हैं। इस खबर ने लोगों का उत्साह और अधिक बढ़ा दिया है। वहीं इस बार फिल्म 'धुरंधर 2' का रनटाइम 3 घंटे 55 मिनट है।
-वहीं खबर है कि पहले पार्ट के खतरनाक विलेन रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की झलक इस बार फिल्म में फ्लैशबैक सीन्स में फिर से देखने को मिल सकती है।
हमजा के अतीत से उठेगा पर्दा
फिल्म के दूसरे पार्ट में हमजा की जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं को दिखाया जाएगा। ट्रेलर से साफ है कि इस बार कहानी में हमजा के अतीत और उसके एक आम इंसान से खतरनाक भारतीय जासूस बनने तक के सफर को भी दर्शाया जाएगा। इसके अलावा वह अपने दुश्मनों से बदला लेते हुए नजर आएगा।
19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'धुरंधर 2'
फिल्म आधिकारिक तौर पर आगामी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है लेकिन दिलचस्प बात ये है कि दर्शकों को इसे रिलीज से एक दिन पहले ही देखने का मौका मिलने वाला है।
18 मार्च को होगा 'धुरंधर 2' का पेड प्रीव्यू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने खुलासा किया है कि 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शो रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च 2026 (बुधवार) को आयोजित किए जाएंगे। आमतौर पर बड़ी फिल्मों के लिए इस तरह के प्रीव्यू शो तभी रखे जाते हैं जब मेकर्स को फिल्म की ओपनिंग पर पूरा भरोसा होता है।
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की होगी 100 करोड़ की ओपनिंग?
-ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। फिल्म को सोलो रिलीज का फायदा मिल रहा है क्योंकि इसके आसपास कोई बड़ी फिल्म नहीं आ रही। पहले साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) इसी समय रिलीज होने वाली थी लेकिन अब उसे टालकर 4 जून 2026 कर दिया गया है।
-हालांकि साउथ के फेमस एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' (Ustaad Bhagat Singh) 19 मार्च 2026 को ही रिलीज हो रही है लेकिन हिंदी बेल्ट में उसकी पकड़ सीमित मानी जाती है। इसी वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि धुरंधर 2 पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये के करीब का कारोबार कर सकती है।
-
पब्लिसिटी स्टंट था 'केडी: द डेविल' का 'सरके चुनर' गाना! अब डायरेक्टर ने बता दी पूरी सच्चाई -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications