टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर अमिताभ बच्चन ने ये क्या कह दिया? लोगों ने किया ट्रोल, बोले- आप मैच मत देखिए
Amitabh Bachchan On T20 World Cup 2026: गत 8 मार्च 2026 (रविवार) को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम(Narendra Modi Stadium) में खेले गए ICC Men's T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। इस रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
भारत बना टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन
इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। जैसे ही टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया, पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। जगह-जगह पटाखे फूटे और लोगों ने इसे किसी त्योहार से कम नहीं माना।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में दमदार प्रदर्शन
इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार याव (Suryakumar Yadav) के हाथों में थी। टीम इंडिया ने पूरे मैच में शानदार खेल दिखाया और न्यूजीलैंड को पूरी तरह दबाव में रखा। भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टीम ने बड़ी जीत दर्ज की और एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत दिखा दी।
टीम इंडिया की जीत पर सेलिब्रिटीज ने दी बधाई
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद फिल्म इंडस्ट्री से लेकर खेल जगत तक हर कोई टीम इंडिया को बधाई दे रहा है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खिलाड़ियों की तारीफ की। इसी बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का एक पोस्ट खास चर्चा में आ गया है।
अमिताभ बच्चन का मजेदार पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया की जीत पर अपने अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- T 5679- कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे, हो गया। दरअसल क्रिकेट मैच के दौरान कई लोग अपने-अपने खास टोटके मानते हैं। अमिताभ बच्चन ने भी मजाकिया अंदाज में यही संकेत दिया कि उन्होंने मैच नहीं देखा और भारत जीत गया।
बिग बी के पोस्ट पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
-आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर मजाक-मजाक में ही उनके लिए ट्रोलिंग का कारण बन गया है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए उन्हें पनौती तक कह दिया है।
-एक यूजर ने लिखा है- आपको अभी भी लगता है कि आप क्रिकेट के लिए पनौती हैं? वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा है- मतलब 2023 का वर्ल्ड कप आपकी वजह से हार गए थे।
-वहीं कुछ लोगों ने बिग बी का सपोर्ट भी किया है। एक फैन ने लिखा है- मैं भी आखिरी ओवर तक मैच नहीं देखता ताकि इंडिया जीत जाए। एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा है- सर, अब पूरे देश की विनती है, अगले 10 साल तक टीवी ऑफ ही रखिए, हम हर ट्रॉफी जीत लेंगे।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं अमिताभ बच्चन
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर ट्विटर पर छोटे-छोटे या रहस्यमयी पोस्ट करते रहते हैं, जिनका मतलब समझने के लिए फैंस खूब चर्चा करते हैं। कई बार उनके पोस्ट सिर्फ एक शब्द के होते हैं लेकिन फिर भी चर्चा का विषय बन जाते हैं।
अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह जल्द ही 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' में अश्वत्थामा के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2-देव' (Brahmastra Part Two: Dev) में भी गुरु की भूमिका निभाते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications