Thalapathy Vijay Divorce: पत्नी संगीता ने तलाक के बीच कोर्ट में रखी बड़ी डिमांड, विजय को करनी होगी पूरी?
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के रिश्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता ने चेंगलपट्टू कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पति विजय पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही यह मामला सोशल मीडिया और फिल्म जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

कोर्ट से की खास मांग
अपनी याचिका में संगीता ने अदालत से अनुरोध किया है कि जब तक यह मामला पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, तब तक उन्हें वैवाहिक घर में रहने का अधिकार दिया जाए। उन्होंने अदालत से अपनी शादी को कानूनी रूप से खत्म करने की भी मांग की है। संगीता ब्रिटिश नागरिक हैं और फिलहाल भारत में उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा स्थायी घर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, विजय और संगीता की शादी साल 1999 में भारत में हुई थी, जबकि इसका कानूनी पंजीकरण यूके में 1998 में ही हो गया था।
अभिनेत्री से रिश्ते का आरोप
संगीता ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उन्हें अप्रैल 2021 में विजय के किसी अभिनेत्री के साथ संबंध होने की जानकारी मिली थी। उनका कहना है कि इस खुलासे के बाद उनका भरोसा पूरी तरह टूट गया। संगीता के मुताबिक, विजय ने इस रिश्ते को न केवल जारी रखा बल्कि कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और विदेश यात्राओं के दौरान भी उस अभिनेत्री के साथ दिखाई दिए। इससे उन्हें और उनके बच्चों को मानसिक पीड़ा और सामाजिक शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।
कोर्ट ने विजय को भेजा नोटिस
बताया जा रहा है कि संगीता और उनके वकील ने 22 फरवरी 2026 को इस याचिका पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद चेंगलपट्टू कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए विजय को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उन्हें अगली सुनवाई के लिए पेश होने का निर्देश दिया है।
तृषा कृष्णन के साथ तस्वीरें वायरल
इसी बीच विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में साथ दिखाई दिए थे। इस दौरान विजय ने बीज रंग की शर्ट और धोती पहनी थी, जबकि तृषा बीज और सुनहरी साड़ी में नजर आईं। सोशल मीडिया पर कई लोग इन तस्वीरों को संगीता के आरोपों से जोड़कर देख रहे हैं।
दो बच्चों के माता-पिता हैं विजय और संगीता
विजय और संगीता के दो बच्चे हैं-जेसन संजय और दिव्या शाशा। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई थी। संगीता आमतौर पर फिल्मी कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों से दूरी बनाए रखती थीं। फिलहाल इस मामले में विजय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications