क्या हिंदू हैं Adnaan Shaikh की पत्नी आएशा? क्यों छुपा रखा है चेहरा? अब यूट्यूबर ने बताया ऐसा सच और खोला राज
Adnaan Shaikh: सोशल मीडिया स्टार और 'बिग बॉस ओटीटी 3' से चर्चा में आए अदनान शेख इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी शादी के बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज हो गई थी कि उन्होंने निकाह के लिए अपनी पत्नी का धर्म बदलवाया है। अब इन आरोपों पर अदनान शेख ने खुद सामने आकर सफाई दी है।
यूट्यूबर अदनान शेख ने साल 2025 में किया था निकाह
यूट्यूबर अदनान शेख ने साफ कहा कि उनकी पत्नी का धर्म परिवर्तन नहीं कराया गया है और वह पहले से ही मुस्लिम हैं। आपको बता दें कि अदनान शेख ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड आएशा शेख के साथ 25 सितंबर 2025 को निकाह किया था। शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे।

अदनान शेख की पत्नी ने नहीं दिखाया था चेहरा
हालांकि शादी के दौरान एक बात ने सबका ध्यान खींचा था और वो था अदनान शेख की पत्नी पूरे समय मास्क पहनकर अपना चेहरा छिपाए नजर आई थीं। इसके बाद लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे थे और उनकी पहचान को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आने लगी थीं।
अदनान शेख की बहन ने लगाए थे गंभीर आरोप
-विवाद तब और बढ़ गया था जब अदनान शेख की बहन इफत शेख ने दावा किया था कि उनके भाई की पत्नी पहले हिंदू थीं और शादी के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया था।
-अदनान की बहन इफत का कहना था कि भाई की पत्नी का असली नाम रिद्धि जाधव है और उन्होंने निकाह से पहले अपना धर्म बदलकर नाम आएशा शेख रख लिया है।
धर्म परिवर्तन को लेकर अदनान शेख ने दी ऐसी सफाई
-इन आरोपों के बीच अदनान शेख ने सोशल मीडिया पर फैंस के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि उनकी पत्नी पहले से ही मुस्लिम हैं और धर्म परिवर्तन की बात पूरी तरह से गलत है।
-अदनान शेख ने ये भी कहा कि उनके धर्म में इंटर-कास्ट मैरिज की अवधारणा को सही नहीं माना जाता है इसलिए उनकी शादी को लेकर फैल रही अफवाहों पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए।
शादी के बाद उमराह पर गया था कपल
जानकारी के अनुसार निकाह के कुछ समय बाद अदनान शेख अपनी पत्नी आएशा शेख के साथ उमराह के लिए भी गए थे। एयरपोर्ट और मक्का से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में भी उनकी पत्नी ने बुर्का और हिजाब पहन रखा था और उनका चेहरा पूरी तरह से ढका हुआ था।
पत्नी के धर्म को लेकर अभी भी बरकरार है सस्पेंस
हालांकि अदनान शेख ने अपनी पत्नी के धर्म परिवर्तन की खबरों को गलत बताया है लेकिन उनकी आएशा शेख की असली पहचान और चेहरा अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर अब भी चर्चाओं और अटकलों का दौर जारी है।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications