'हम आपकी मदद नहीं कर पाएंगे', जंग के बीच ईरान में भारतीय दूतावास ने खड़े किए हाथ, जारी की नई एडवाइजरी

Indian Embassy issues Tehran travel advisory: तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। जिसमें स्‍पष्‍ठ कहा गया है कि वे देश से बाहर यात्रा के लिए बिना दूतावास के पूर्व समन्वय या स्पष्ट दिशानिर्देशों के बिना देश से बाहर यात्रा के लिए ईरान की किसी भी भूमि सीमा पर न जाएं।"

भारतीय दूतावास ने चेतावनी दी कि एक बार जब लोग ईरानी क्षेत्र से बाहर निकल जाएंगे, लेकिन जिस तीसरे देश में वे यात्रा कर रहे हैं, उसमें प्रवेश करने में असमर्थ होंगे तो वह सहायता प्रदान नहीं कर पाएगा।

Indian Embassy issues Tehran travel advisory

एडवाइजरी में आगे कहा गया, "कृपया ध्यान दें कि एक बार जब व्यक्ति ईरानी क्षेत्र से बाहर निकल जाएंगे और संबंधित तीसरे देश में प्रवेश करने में असमर्थ होंगे, तो दूतावास सहायता प्रदान करने की स्थिति में नहीं होगा।"

जारी किया हे‍ल्‍पलाइन नंबर और ईमेल

हालांकि, मार्गदर्शन और सहायता के लिए भारतीय दूतावास की इमजरजेंसी हेल्पलाइन और ईमेल सेवा उपलब्ध है।

मोबाइल: +98 912 810 9115, +98 912 810 9102, +98 912 810 9109, +98 9932179359
ईमेल: [email protected]

यह एडवाइज़री मिडिल-ईस्‍ट में बढ़ते तनाव के बीच जारी की गई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संसद में बताया कि भारत लगातार स्थिति पर नज़र रख रहा है और संघर्ष को कम करने के लिए कूटनीतिक बातचीत जारी रखे हुए है। जयशंकर ने कहा क्षेत्र में लगभग एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटनाओं पर बारीकी से नज़र बनाए हुए हैं, और संबंधित मंत्रालय क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समन्वय स्थापित कर रहे हैं। हाल ही में, ईरान में हुए हवाई हमलों और कई खाड़ी देशों में हुए हमलों के बाद स्थिति की समीक्षा हेतु कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक भी हुई थी।

पहले दिन में, अधिकारियों ने बताया था कि इजरायल में एक भारतीय नागरिक ईरानी मिसाइल हमले के दौरान छर्रों से गर्दन में घायल हो गया था। भारत क्षेत्र में अंतर्निहित मुद्दों को हल करने के लिए निरंतर बातचीत और तनाव कम करने की वकालत कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+