Dhurandhar 2: रिलीज से पहले देखनी है 'धुरंधर 2'? 18 मार्च 2026 को ही कर लें ये काम, मिलेगा ऐसा मजा
Dhurandhar 2: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले पार्ट की शानदार सफलता के बाद अब इस एक्शन-ड्रामा मूवी के दूसरे भाग का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'धुरंधर 2'
फिल्म आधिकारिक तौर पर आगामी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है लेकिन दिलचस्प बात ये है कि दर्शकों को इसे रिलीज से एक दिन पहले ही देखने का मौका मिलने वाला है।

18 मार्च को होगा 'धुरंधर 2' का पेड प्रीव्यू
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने खुलासा किया है कि 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शो रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च 2026 (बुधवार) को आयोजित किए जाएंगे। आमतौर पर बड़ी फिल्मों के लिए इस तरह के प्रीव्यू शो तभी रखे जाते हैं जब मेकर्स को फिल्म की ओपनिंग पर पूरा भरोसा होता है।
-फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार 'धुरंधर: द रिवेंज' नाम से आ रही इस फिल्म के प्रीव्यू शो दर्शकों को रिलीज से पहले ही कहानी का रोमांच महसूस करने का मौका देंगे।
शाम 5 बजे से शुरू होंगे पहले शो
जानकारी के मुताबिक आगामी 18 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शो शुरू हो जाएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जिस तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है, उसे देखते हुए मेकर्स, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज को उम्मीद है कि पेड प्रीव्यू शोज के जरिए भी फिल्म ओपनिंग कलेक्शन के नए रिकॉर्ड बना सकती है।
एडवांस बुकिंग और ट्रेलर को लेकर बड़ी खबर
फिल्म 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज यानी 7 मार्च 2026 (शनिवार) को सुबह 11 बजे से टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी। दिलचस्प बात ये है कि इसी दिन सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार है।
दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म 'धुरंधर 2'
-फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा मेकर्स ने संकेत दिया है कि फिल्म में कुछ और नए कलाकार भी शामिल हुए हैं जिनके नाम फिलहाल सामने नहीं लाए गए हैं।
-कहा जा रहा है फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम भी इस मूवी में कैमियो करती नजर आ सकती हैं। इस खबर ने लोगों का उत्साह और अधिक बढ़ा दिया है। वहीं इस बार फिल्म 'धुरंधर 2' का रनटाइम 3 घंटे 55 मिनट है।
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने की उम्मीद
पहले पार्ट की सफलता के बाद 'धुरंधर 2' मूवी से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। दमदार स्टारकास्ट, बड़े बजट और एक्शन से भरपूर कहानी के चलते ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज से पहले ही मिलने वाले पेड प्रीव्यू शो फिल्म के लिए कितना फायदा लेकर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications