IPL पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी Garima Tiwari कौन हैं? बोलीं- पति के कई अफेयर, जबरन बनाए मुझसे संबंध
Former IPL Cricketer Amit Mishra Case: पूर्व IPL क्रिकेटर और वर्तमान RBI अधिकारी अमित मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका क्रिकेट नहीं बल्कि पारिवारिक विवाद है। उनकी पत्नी गरिमा तिवारी (35) ने कानपुर कोर्ट में गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
गरिमा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पति नेदहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना, जबरन शारीरिक संबंध बनाने, अफेयर चलाने और खुदकुशी के लिए मजबूर किया। मामला अब अदालत तक पहुंच गया है। गरिमा ने कोर्ट से 1 करोड़ रुपये का हर्जाना, मासिक भरण-पोषण और अन्य राहत की मांग की है। इस घटना ने क्रिकेट जगत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है।

Who Is Garima Tiwari: कौन हैं गरिमा तिवारी?
गरिमा तिवारी कानपुर की रहने वाली हैं और पेशे से मॉडल हैं। वह शहर के बिरहाना रोड इलाके की निवासी बताई जाती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात अमित मिश्रा से साल 2019 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर रिश्ते में बदल गई। करीब ढाई से तीन साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद 26 अप्रैल 2021 को दोनों ने कानपुर क्लब में शादी कर ली।

शादी के बाद शुरू हुए विवाद
गरिमा का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद ही ससुराल पक्ष की तरफ से दहेज को लेकर ताने मिलने लगे। उन्होंने कोर्ट में कहा कि विदाई से पहले ससुराल वालों (सास बीना मिश्रा, ससुर शशिकांत मिश्रा, जेठ अमर मिश्रा, जेठानी रितु मिश्रा, ननद स्वाती मिश्रा) ने दहेज में होंडा सिटी कार और 10 लाख रुपये की मांग की थी। परिवार के काफी समझाने के बाद उनके घर वालों ने करीब 2.5 लाख रुपये की व्यवस्था की, तब जाकर विदाई हो पाई। लेकिन इसके बाद भी दहेज की मांग लगातार जारी रही।

Garima Tiwari Allegations: गरिमा के मुख्य आरोप:
- 'अमित शराब पीकर मारपीट करते थे, कई दिनों तक भूखा रखते थे।'
- 'बीमारी के दौरान भी जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे, विरोध पर मारते थे।'
- 'मॉडलिंग से कमाई छीन लेते थे, अपने खाते में ट्रांसफर करवाते थे।'

- 'मेरे सामने ही अन्य लड़कियों से फोन पर बातें, चैट और अफेयर चलाते थे। कई लड़कियों को शादी का झांसा देकर शोषण किया।'
- 'ससुराल वाले ताने देते थे, खुदकुशी के लिए उकसाते थे। प्रताड़ना से गरिमा अवसाद में चली गईं, मॉडलिंग छूट गई। उन्होंने फिनायल पीकर सुसाइड की कोशिश की, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती हुईं।'
- 'मार्च 2024 में घर से निकाल दिया गया।'
Amit Mishra Garima Tiwari Case Timeline: केस की टाइमलाइन (गरिमा ने अब तक 3 केस दाखिल किए):-
- 21 अप्रैल 2025:घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए कोर्ट में पहला केस।
- 23 अप्रैल 2025:भरण-पोषण के लिए दूसरा केस - 50 हजार रुपये मासिक गुजारा भत्ता और 1 करोड़ हर्जाना मांगा।
- 9 मार्च 2026:पुलिस द्वारा FIR न दर्ज करने पर तीसरा केस - दहेज उत्पीड़न, मारपीट, खुदकुशी उकसाने आदि।

गरिमा ने फीलखाना थाने, ACP-DCP और पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। गरिमा का आरोप है कि क्रिकेटर के रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए कोर्ट के जरिए परिवाद दाखिल किया गया। वकील करीम अहमद के मुताबिक, पीड़िता को शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, लैंगिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे वह मानसिक रोगी हो गईं।
Cricketer Amit Mishra Career: क्रिकेटर अमित मिश्रा का करियर
अमित मिश्रा का जन्म 11 नवंबर 1991 को कानपुर में हुआ था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 2013-14 सीजन में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। आईपीएल में उन्हें 2014 में Rajasthan Royals ने लगभग 10 लाख रुपये में खरीदा था। बाद में वह अन्य फ्रेंचाइजी के साथ भी जुड़े और 2023-24 सीजन में Lucknow Super Giants के साथ उनका आखिरी आईपीएल सीजन माना जाता है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 17 मैचों में करीब 50 विकेट लिए हैं। क्रिकेट के अलावा वह फिलहाल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भी कार्यरत बताए जाते हैं।
मामला अब कोर्ट में
फिलहाल यह पूरा मामला अदालत में विचाराधीन है। गरिमा तिवारी की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कानूनी प्रक्रिया के तहत होगी। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें और सबूत सामने आने के बाद ही मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications