4 भारतीय और 1 पाकिस्तानी खिलाड़ी, ICC ने घोषित की टी20 विश्व कप की टीम, सूर्यकुमार को नहीं बनाया कप्तान
T20 World Cup 2026 Team of the Tournament: टीम इंडिया के तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद आईसीसी (ICC) ने इस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सूची यानी 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' का ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है, वहीं टूर्नामेंट की उपविजेता टीम और अन्य देशों के सितारों को भी जगह मिली है।
आईसीसी ने टूर्नामेंट की इस खास टीम में भारत के संजू सैमसन (विकेटकीपर) और इशान किशन को टॉप ऑर्डर में रखा है। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए थे। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया था।

मार्करम को मिली कप्तानी
हैरान करने वाली बात यह है कि इस टीम की कमान भारत के कप्तान को न देकर दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को सौंपी गई है। मार्करम ने अपनी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। मध्य क्रम में उनके साथ भारत के हार्दिक पंड्या और इंग्लैंड के विल जैक्स को रखा गया है। सूर्या को कप्तानी नहीं देने का कारण यह भी था कि व्यक्तिगत तौर पर उनका प्रदर्शन मार्करम से ज्यादा अच्छा नहीं रहा।
सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान की हो रही है। पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बावजूद साहिबजादा फरहान इस लिस्ट में जगह बनाने वाले अपने देश के इकलौते खिलाड़ी बने हैं। वहीं जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी और अमेरिका के शैडली वैन शल्कविक (12वें खिलाड़ी) को जगह मिलना छोटे देशों के बढ़ते कद को दर्शाता है।
बुमराह कर रहे गेंदबाजी को लीड
गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई भारत के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। उनके साथ दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी और इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद को शामिल किया गया है।
T20 World Cup 2026 (ICC की टीम)
साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान), संजू सैमसन (भारत), इशान किशन (भारत), एडेन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका, कप्तान), हार्दिक पांड्या (भारत), विल जैक्स (इंग्लैंड), जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज), जसप्रीत बुमराह (भारत), लुंगी एनगिडी (दक्षिण अफ्रीका), आदिल राशिद (इंग्लैंड), ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे) और शैडली वैन शल्कविक (USA - 12वें खिलाड़ी)।












Click it and Unblock the Notifications