'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल
Rashmi Gautam: साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस और एंकर रश्मि गौतम इस समय सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। हाल ही में रश्मि गौतम ने ईरान युद्ध के मद्देनजर इंटरनेट पर एक अहम पोस्ट किया था।
शिया मुसलमानों पर रश्मि गौतम का शॉकिंग बयान
जानकारी के अनुसार ईरान में अली खामेनेई की मौत के बाद भारत में शिया मुसलमानों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ बयान देने वालीं एक्ट्रेस रश्मि गौतम की टिप्पणियां सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

रश्मि गौतम को मिल रही है धमकी
दरअसल रश्मि गौतम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने ईरान युद्धा को लेकर कई कमेंट्स किए थे। इसके बाद रश्मि गौतम ने बताया कि इन टिप्पणियों के बाद उन्हें धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि लोग उन्हें ये कहकर डांट रहे हैं कि उन्हें धार्मिक फोबिया है।
महिला दिवस पर रश्मि गौतम का हुआ ऐसा हाल
रश्मि गौतम ने कई स्क्रीनशॉट्स भी पोस्ट किए हैं, जिनमें उन्हें भेजे गए मैसेज और कॉल्स की जानकारी दिखाई दे रही है। गत 8 मार्च 2026 को जब दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जा रहा था, उसी दिन रश्मि गौतम को सोशल मीडिया पर एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी का सामना करना पड़ा था।
'रश्मि गौतम का कुछ लोगों के साथ अवैध संबंध है'
एक व्यक्ति ने एक्ट्रेस रश्मि गौतम के खिलाफ अभद्र पोस्ट करते हुए दावा किया है कि उनके कुछ लोगों के साथ अवैध संबंध हैं और वह अब मजबूरी में काम कर रही हैं। इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर विवाद को और बढ़ा दिया है।
रश्मि गौतम ने लोगों को दिया करारा जवाब
-हालांकि आमतौर पर कई सेलिब्रिटी ऐसे कमेंट्स को नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन रश्मि गौतम ने इस बार लोगों को सीधा जवाब देना बेहतर समझा। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कड़े शब्दों में लिखा है कि बिना किसी सबूत के इस तरह के आरोप लगाना गलत है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उनकी निजी जिंदगी में कौन है और कौन नहीं, ये किसी और का मामला नहीं है।
-रश्मि गौतम ने लिखा है कि जब तक उनका किसी से शादी या निजी रिश्ता नहीं है, तब तक किसी को उनके निजी जीवन पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।
-रश्मि गौतम ने कहा- आपने जो पहले कहा था, उसका सबूत दिखाए बिना ही जवाब दे दिया। मेरी पर्सनल लाइफ में चाहे जितने भी रिश्ते हों, किसी को भी मुझे परेशान करने का हक नहीं है। जब तक मैं आपसे, आपके पिता से या आपके बेटे से शादी करती हूं, चाहे मैं कितने भी लोगों को डेट करूं, ये आपकी प्रॉब्लम नहीं है।
रश्मि गौतम के जवाब की हो रही चर्चा
रश्मि गौतम का ये बेबाक जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं और ट्रोलिंग के खिलाफ उनकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स अब भी इस मुद्दे पर बहस करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल ये पूरा मामला इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications