Dhurandhar 2 trailer viral dialogues: NSA अजीत डोभाल की लाइन से इंस्पायर है 'धुरंधर 2' का ये डायलॉग?
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। ट्रेलर में दमदार एक्शन, देशभक्ति की झलक और कई असरदार डायलॉग सुनने को मिलते हैं। फिल्म की कहानी आतंकवाद और खुफिया एजेंसियों की कार्रवाई के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। ट्रेलर में कई कलाकार अपने मजबूत किरदारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस बार की कहानी ल्यारी में रहमान डकैत के मरने के बाद क्या होता है? इस पर बेस्ड रहेगी।

संजय दत्त का दमदार किरदार
फिल्म में Sanjay Dutt चौधरी असलम का किरदार निभा रहे हैं। कहानी के अनुसार, उनका किरदार ल्यारी टास्क फोर्स बनाने में अहम भूमिका निभाता है। ट्रेलर में उनका एक डायलॉग काफी चर्चा में है, "रो क्यों रहा है लाले, तूने सुना नहीं... जहां दर्द है, वहां मर्द है।" उनकी एंट्री और डायलॉग डिलीवरी ट्रेलर को और ज्यादा इंपैक्ट है।
आर. माधवन का इंटेलिजेंस अफसर वाला रोल
फिल्म में R. Madhavan भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। वह आईबी डायरेक्टर अजय सान्याल का किरदार निभा रहे हैं, जो देश की सुरक्षा से जुड़े अहम फैसले लेते दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि उनका किरदार भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval से प्रेरित है। ट्रेलर में उनका एक डायलॉग काफी दमदार लगता है "हौसला ईंधन... बदला।" रिपोर्ट्स की माने तो ये लाइन भी अजीत डोवाल कई मौकों पर बोलते थे। हालांकि इसपर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया। बता दें, ये इस पार्ट की टैगलाइन भी है।
राकेश बेदी का अलग अंदाज
फिल्म में Rakesh Bedi भी नजर आएंगे। वह इस फिल्म में पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनका एक संवाद भी काफी ध्यान खींच रहा है, "जरवारी साहब... आपने बतखें तो बड़ी सफेद पाल रखी हैं अपने फार्महाउस पे... यू बतख्स आर वेरी व्हाइट।"
दर्शकों को पसंद आ रहे डायलॉग्स
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। खासकर कलाकारों के दमदार डायलॉग और किरदारों की झलक दर्शकों को आकर्षित कर रही है। फैंस का कहना है कि फिल्म में देशभक्ति, एक्शन और सस्पेंस का अच्छा मिश्रण देखने को मिल सकता है। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है, ताकि पूरी कहानी बड़े पर्दे पर देखी जा सके।












Click it and Unblock the Notifications