Nagpur Brothers Vikram-Ajinkya कौन हैं? बेकरी से शुरू सफर, अब जीती MasterChef India की ट्रॉफी
MasterChef India 2026 Winner: देश के लोकप्रिय कुकिंग रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया के सीजन-9 को उसके विजेता मिल गए हैं। नागपुर के रहने वाले दो भाई विक्रम गांधे (Vikram Gandhe) और अजिंक्या गांधे (Ajinkya Gandhe) ने ग्रैंड फिनाले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उन्होंने अपनी क्रिएटिव कुकिंग, महाराष्ट्रीयन फ्लेवर्स और परफेक्ट टीमवर्क से जजों (विकास खन्ना, रणवीर बराड़ और कुणाल कपूर) को पूरी तरह प्रभावित किया।
गांधे ब्रदर्स की यह जीत सिर्फ एक रियलिटी शो की सफलता नहीं, बल्कि छोटे स्तर से शुरू हुए फूड बिजनेस से राष्ट्रीय पहचान तक पहुंचने की प्रेरक कहानी भी है। आइए जानते हैं कि नागपुर के 'Nagpur Brothers' क्यों कहलाते हैं?

Who Is Vikram Gandhe-Ajinkya Gandhe: विक्रम-अजिंक्या गांधे कौन हैं? उनका सफर
महाराष्ट्र के नागपुर से आने वाले ये दोनों भाई पेशे से फूड एंटरप्रेन्योर और शेफ हैं। इसके पिता मोहन गांधे और मां अपर्णा गांधे शिक्षा से जुड़े हैं। विक्रम (31 साल) एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं, जबकि अजिंक्या (29 साल) आर्किटेक्ट हैं। दोनों ने कोई फॉर्मल कुकिंग ट्रेनिंग नहीं ली। विक्रम ने महज 19 साल की उम्र में एक छोटी कैंटीन से शुरुआत की, जो धीरे-धीरे उनके फूड बिजनेस का आधार बनी। अजिंक्या ने युवावस्था में गोवा में अपना पहला कैफे खोला।
दोनों मिलकर नागपुर के न्यू स्नेह नगर में प्लेस बेकहाउस (Place Bakehouse) चलाते हैं। यह कैफे अपनी डिलिशियस फूड, क्रिएटिव बेकिंग और फ्रेंडली वाइब के लिए जाना जाता है। उनका फोकस पारंपरिक महाराष्ट्रीयन व्यंजनों को आधुनिक ट्विस्ट और प्रेजेंटेशन के साथ पेश करना है। बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के भी उन्होंने पैशन, प्रयोग और प्रैक्टिस से हाई-लेवल कुकिंग स्किल्स हासिल कीं। फूड के प्रति अपने जुनून और शहर की पहचान को आगे बढ़ाने के कारण वे सोशल मीडिया पर 'Nagpur Brothers' के नाम से भी मशहूर हैं।
मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 का खास फॉर्मेट
पहली बार जोड़ी (पेयर) फॉर्मेट में हुआ, जहां परिवार के सदस्य या पार्टनर साथ टीम बनाकर कंपटीशन में शामिल हुए। 12 जोड़ियां (24 कंटेस्टेंट्स) ने हिस्सा लिया। सीजन जनवरी 2026 में शुरू हुआ और 45 एपिसोड्स के बाद 6 मार्च को फिनाले आया। गांधे ब्रदर्स ने पूरे सीजन में सबसे ज्यादा 'स्पून टैप्स' जीते और टॉप परफॉर्मर्स रहे।
विक्रम-अजिंक्या ने कहा कि नागपुर को ग्लोबल स्टेज पर रिप्रेजेंट करना हमारे दिल के करीब है। हम शहर की गलियों, उसके खाने के कल्चर में बड़े हुए हैं। अब उस प्यार को ट्रॉफी के रूप में वापस देना सही लगा। हमने फाइनल में सब कुछ दिया।
ग्रैंड फिनाले में किसे मिली कौन-सी पोजीशन
शुक्रवार 6 मार्च को प्रसारित हुए फिनाले एपिसोड में तीन मजबूत जोड़ियों के बीच मुकाबला हुआ।
- विजेता: विक्रम-अजिंक्य गांधे - ₹25 लाख और Golden Chef Coat
- फर्स्ट रनर-अप: अंजू-मंजू (ओडिशा की बहनें) - लगभग ₹15 लाख
- सेकंड रनर-अप: साई श्री और उनकी मां चंदना - लगभग ₹5 लाख
यह सफलता बताती है कि पैशन, परिवार का सपोर्ट और कड़ी मेहनत से कोई भी सपना हकीकत बन सकता है। चाहे वह छोटी बेकरी से शुरू होकर मास्टरशेफ की ट्रॉफी तक पहुंचना हो। नागपुर के इन भाइयों ने न सिर्फ खिताब जीता, बल्कि लाखों होम-शेफ्स के लिए प्रेरणा बने।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications