'धुरंधर 2' के विलन अर्जुन रामपाल कम फिल्मों में दिखने के बाद भी जीते हैं लग्जरी लाइफ, कहां से करते हैं कमाई
Arjun Rampal Networth: अर्जुन रामपाल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा। उनका करियर करीब 3 दशक लंबा है। इतने लंबे करियर में अर्जुन एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं और इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। इन दिनों वो अपनी फिल्म धुरंधर 2 की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्होेंने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है। जो पाकिस्तान आर्मी का अफसर है और बेहद निर्दयी है। अर्जुन भले ही इस फिल्म की वजह से चर्चा में हैं, लेकिन वो कम फिल्मों में नजर आते हैं। इसके बावजूद लग्जरी लाइफ जीते हैं। वो कैसे? इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं।

पहली फिल्म से मिली पहचान
अर्जुन रामपाल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म Pyaar Ishq Aur Mohabbat से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट नहीं रही, लेकिन अर्जुन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए कई डेब्यू अवार्ड्स मिले। इससे उन्हें बॉलीवुड में आगे बढ़ने का मौका मिला।
फिल्म प्रोडक्शन में भी आजमाया हाथ
अभिनय के अलावा अर्जुन रामपाल ने फिल्म निर्माण में भी कदम रखा। उन्होंने अपना प्रोडक्शन बैनर Chasing Ganesha Films शुरू किया। इस बैनर के तहत उन्होंने I See You नाम की फिल्म भी बनाई थी। इससे यह साफ हुआ कि वे सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि फिल्म मेकिंग में भी रुचि रखते हैं।
कितनी है अर्जुन रामपाल की संपत्ति
कई रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन रामपाल की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। हालांकि इस आंकड़े की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। उनकी कमाई के मुख्य स्रोतों में फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्म प्रोडक्शन और अन्य व्यावसायिक निवेश शामिल हैं।
फिटनेस को देते हैं खास महत्व
अर्जुन रामपाल अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। वे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योग और संतुलित जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानते हैं। उनका मानना है कि फिट रहने के लिए किसी अस्थायी या बहुत कठिन वर्कआउट से ज्यादा जरूरी है निरंतरता और संतुलन।
लग्जरी लाइफस्टाइल के शौकीन
अर्जुन रामपाल मुंबई के पॉश इलाके Bandra में समुद्र के सामने बने एक शानदार डुप्लेक्स अपार्टमेंट में रहते हैं। उनका घर उनकी वास्तुकला और डिजाइन के प्रति रुचि को भी दिखाता है। इसके अलावा उन्हें लग्जरी कारों का भी शौक है। उनके कार कलेक्शन में BMW X5, Porsche Cayenne, Range Rover और Mercedes SLR McLaren जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications