'ऐसी लड़कियों के चलते होते हैं दुष्कर्म, गंदे काम', Santy Sharma का बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस पर शॉकिंग बयान
Rapper Santy Sharma On Khushi Mukherjee: टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खुशी मुखर्जी एक बार फिर अपने बोल्ड फैशन को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में मुंबई में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है जिसमें वह काफी रिवीलिंग आउटफिट में नजर आई हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
रैपर सैंटी शर्मा का शॉकिंग बयान
इसी बीच रैपर सैंटी शर्मा (Santy Sharma) ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और उनका बयान अब एक नई बहस का कारण बन गया है। लोग खुशी मुखर्जी और उनके कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा करने लगे हैं।

खुशी मुखर्जी के वायरल वीडियो के बाद मचा हंगामा
-दरअसल एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी को हाल ही में मुंबई में एक बेहद बोल्ड और रिवीलिंग ड्रेस में देखा गया था। वीडियो में वह बार-बार अपने आउटफिट को एडजस्ट करती नजर आ रही थीं ताकि कैमरे के सामने ज्यादा एक्सपोज न हो जाए।
-ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही कई लोगों ने उनके कपड़ों को लेकर आलोचना शुरू कर दी और उनके फैशन सेंस को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ ही हैं।
एक्ट्रेस को लेकर रैपर सैंटी शर्मा का विवादित बयान
-खुशी मुखर्जी के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए रैपर सैंटी शर्मा (संतोष शर्मा) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को लेकर बेहद विवादित टिप्पणी कर दी है।
-रैपर सैंटी शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा है- ऐसी लड़कियों की वजह से भारत में रेप के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसी लड़कियों के चलते ही दुष्कर्म हो रहा है। साथ ही उन्होंने ये भी लिखा है कि सोशल मीडिया पर बच्चे भी मौजूद होते हैं, इसलिए लोगों को ऐसा कंटेंट पोस्ट करना चाहिए जो सभ्य हो और समाज के लिए सही मैसेज दे।
-रैपर ने ये भी लिखा है कि जिम्मेदार लोगों और प्लेटफॉर्म्स को इस तरह के कंटेंट पर ध्यान देना चाहिए और इसके लिए कुछ नियम भी होने चाहिए। रैपर ने आगे अपील करते हुए लिखा है कि इस तरह की चीजें अगली पीढ़ी पर गलत असर डाल सकती हैं और भविष्य खराब कर सकती हैं।
खुशी मुखर्जी ने अभी तक नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
रैपर सैंटी शर्मा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। हालांकि अब तक खुशी मुखर्जी की ओर से इस विवादित टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि खुशी मुखर्जी पहले भी अपने बोल्ड फैशन और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर कई बार चर्चा में रह चुकी हैं।
खुशी मुखर्जी के बोल्ड लुक ने काटा बवाल
आपको बता दें कि इससे पहले भी खुशी मुखर्जी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं। मुंबई की सड़कों पर खुशी मुखर्जी के बोल्ड लुक ने अक्सर ऐसा बवाल खड़ा किया है जिससे आम लोग ही नहीं बल्कि कई सेलेब्स भी इसे लेकर नाराजगी जता चुके हैं।
हॉलीवुड से लेती हैं फैशन इंस्पिरेशन
खुशी मुखर्जी ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके स्टाइल की प्रेरणा हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों से मिलती है। उन्होंने कहा था कि वह अपने फैशन के लिए Jennifer Lopez और Paris Hilton जैसी इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज से इंस्पायर होती हैं।
कौन हैं खुशी मुखर्जी?
-खुशी मुखर्जी को रिएलिटी शोज 'स्प्लिट्सविला 10' और 'लव स्कूल 3' से पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की 'अंजल थुरई', 'डोंगा प्रेमा' और 'हार्ट अटैक' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
-टीवी की बात करें तो खुशी मुखर्जी 'बालवीर रिटर्न्स' में ज्वाला परी के किरदार में नजर आ चुकी हैं। वह 'कहत हनुमान जय श्री राम' शो में भी काम कर चुकी हैं। खुशी कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं जिसे लेकर वह पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं।
पहले भी विवादों में रह चुकी हैं खुशी मुखर्जी
-खुशी मुखर्जी का नाम इससे पहले भी विवादों में आ चुका है। जनवरी 2026 में उनके खिलाफ एक इन्फ्लुएंसर ने लगभग 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दायर किया था।
-ये मामला उस समय सामने आया था जब खुशी मुखर्जी ने दावा किया था कि भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) उन्हें पहले मैसेज किया करते थे, जिसे लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था।
-
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका, Raaka का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्टर का दिखा खूंखार रूप -
Monalisa Honeymoon Video: मोनालिसा के हनीमून वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, मुस्लिम पति संग ये क्या किया? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 20: 'धुरंधर 2' का जलवा जारी, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, 20वें दिन की इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications