'कोई पूछे तो सीना ठोककर कहना', मुंबई में गूंजी शाहरुख खान की आवाज, 26/11 और दिल्ली ब्लास्ट पर खुलकर बोले
बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अक्सर अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन शनिवार को मुंबई में हुए Global Peace Honours 2025 में उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला। देश में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं और पुराने जख्मों को याद करते हुए शाहरुख का गला भर आया।
उन्होंने 26/11 मुंबई हमले, पहलगाम आतंकी हमले और हाल ही में हुए दिल्ली बम धमाकों (Delhi Blasts) के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए देशवासियों से एक भावुक अपील की।

'मासूमों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि'
इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने सबसे पहले उन लोगों को याद किया जिन्होंने आतंकवाद की वजह से अपनी जान गंवाई। समाचार एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शाहरुख बेहद संजीदगी से कहते हैं: '26/11 के आतंकवादी हमले, पहलगाम आतंकवादी हमले और हाल ही में हुए दिल्ली बम धमाकों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। साथ ही इन हमलों में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों को मेरा सादर नमन।'
शाहरुख के इन शब्दों ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखों को नम कर दिया। पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, जो पीड़ितों और सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान का प्रतीक था।
फौजियों के लिए शाहरुख की वो 4 लाइनें, जिसने जीत लिया दिल
अपने भाषण के दौरान शाहरुख ने देश के जवानों के जज्बे को सलाम करते हुए कुछ बेहद दमदार पंक्तियां सुनाईं। उन्होंने कहा कि आज मुझे बहादुर सैनिकों के लिए ये लाइनें पढ़ने को कहा गया है:
- जब कोई पूछे क्या करते हो? - 'तो गर्व से कहो कि मैं देश की रक्षा करता हूं।'
- जब कोई पूछे कितना कमाते हो? - 'तो थोड़ा मुस्कुराओ और कहो, मैं 1.4 अरब (140 करोड़) देशवासियों का आशीर्वाद कमाता हूं।'
- जब कोई पूछे डर नहीं लगता? - 'तो उनकी आंखों में आंखें डालकर कहो... डर उन्हें लगता है जो हम पर हमला करते हैं।'
'शांति है तो भारत को कोई हिला नहीं सकता'
शाहरुख खान ने अपने संबोधन के अंत में देश की एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी तभी सार्थक होगी जब हम आपस में प्रेम से रहेंगे। किंग खान ने अपील करते हुए कहा:
'आइए, हम सब मिलकर शांति की ओर कदम बढ़ाएं। अपने आस-पास की जाति, पंथ और भेदभाव को भूल जाएं और सिर्फ मानवता के रास्ते पर चलें। ताकि हमारे नायकों की शहादत बेकार न जाए। अगर हमारे बीच शांति है, तो भारत को कोई हिला नहीं सकता।'
इस कार्यक्रम में शाहरुख खान के अलावा रणवीर सिंह (Ranveer Singh) समेत कई अन्य हस्तियां भी मौजूद थीं, लेकिन शाहरुख के इस संदेश ने महफिल लूट ली।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications