भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना
Bhojpuri Songs: फेमस एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन नोरा फतेही के नए गाने सरके चुनरिया को लेकर छिड़ा विवाद अब सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रहा है बल्कि इसने पूरे म्यूजिक इंडस्ट्री में अश्लीलता बनाम मनोरंजन की बहस को तेज कर दिया है। गाने के लिरिक्स और प्रस्तुति पर उठे सवालों के बीच एक बार फिर भोजपुरी गानों को निशाने पर लिया जा रहा है।
भोजपुरी इंडस्ट्री के डबल मीनिंग गाने
सोशल मीडिया पर लोग इस गाने की तुलना सीधे भोजपुरी इंडस्ट्री के डबल मीनिंग गानों से कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अश्लीलता सिर्फ एक क्षेत्रीय इंडस्ट्री तक सीमित है या फिर ये पूरे भारतीय म्यूजिक जगत में फैलती एक बड़ी प्रवृत्ति बन चुकी है?

गानों के बोलों पर लगा अश्लीलता का आरोप
आपको बता दें कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री अपनी धमाकेदार बीट्स और मस्ती भरे अंदाज के लिए जानी जाती है। शादी-पार्टी से लेकर हर सेलिब्रेशन में भोजपुरी गानों की धूम रहती है लेकिन पिछले कुछ समय में एक नया ट्रेंड सामने आया है, जहां गानों के बोलों पर अश्लीलता और डबल मीनिंग के आरोप लगने लगे हैं।
खुलेआम पार्टियों में बज रहे हैं अश्लील गाने
जो गाने कभी छुपकर सुने जाते थे, अब वो खुलेआम पार्टियों में बज रहे हैं। इस ट्रेंड में बड़े स्टार्स से लेकर नए सिंगर्स तक शामिल हैं। वहीं अब नोरा फतेही के नए गाने के बोलों ने इंडस्ट्री को परेशान कर दिया है। इसी बहस के बीच आइए नजर डालते हैं भोजपुरी के उन गानों पर, जो अपने लिरिक्स की वजह से पहले भी विवादों में रह चुके हैं।
3 भोजपुरी गाने जिन्होंने अपने लिरिक्स की वजह से जमकर विवाद बटोरा-
'भरतार करे मालिस'
-भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) का गाना 'भरतार करे मालिस' रिलीज होते ही चर्चा में आ गया था। इस गाने के लिरिक्स को लेकर लोगों ने जमकर आलोचना की थी और इसे डबल मिनिंग वाला बताया था।
-हालांकि इतने विवादों के बावजूद ये गाना लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। कई लोग इसे सुनना पसंद करते हैं लेकिन खुलेआम बजाने से कतराते भी हैं।
'राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया'
-भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का 'राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया' गाना जब रिलीज हुआ था, तो देखते ही देखते सुपरहिट बन गया था। हालांकि इसके बोलों को लेकर काफी विवाद हुआ।
-गाने में इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर समाज के एक वर्ग ने आपत्ति जताई और कहा कि ऐसे गाने युवाओं पर गलत असर डाल सकते हैं। फिर भी इस गाने की लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है।
'चाची के बाची सपनवां में आती है'
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना 'चाची के बाची सपनवां में आती है' भी विवादों से घिर चुका है। गाने के बोलों को लेकर सिंगर के खिलाफ शिकायत तक दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद ये गाना लोगों के बीच काफी पसंद किया गया और आज भी इसकी पॉपुलैरिटी बनी हुई है।
मनोरंजन या अश्लीलता? आज भी जारी है बहस
-भोजपुरी गानों को लेकर 'एंटरटेनमेंट या अश्लीलता', इस पर बहस नई नहीं है। एक तरफ जहां लोग इन गानों की धुन और एंटरटेनमेंट को पसंद करते हैं, वहीं दूसरी तरफ इनके लिरिक्स को लेकर सवाल उठते रहते हैं। अब सवाल ये है कि क्या ये गाने सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा है या फिर सीमा लांघती अश्लीलता? इस पर बहस लगातार जारी है।
-भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है लेकिन इसके साथ ही कंटेंट की गुणवत्ता और सामाजिक जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आने वाले समय में ये देखना दिलचस्प होगा कि इंडस्ट्री इस चुनौती से कैसे निपटती है।
- गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP
- '99% हिंदू कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं, ये एक समुदाय की पार्टी बनेगी', चुनाव के पहले ऐसा क्यों बोले CM हिमंता?
- Assam Election 2026: असम में कितने नेता क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले? किस पार्टी पर सबसे ज्यादा केस? देखें रिपोर्ट
- Jalukbari Election: कौन हैं बिदिशा नियोग? हिमंत बिस्वा के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव, जलुकबारी में फंसेगा CM का किला?
- Assam Assembly Election: असम में वोटिंग से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, एग्जिट पोल को लेकर बदल गए नियम
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने













Click it and Unblock the Notifications