Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की मेगा बजट फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही इतिहास रचने वाली इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने अब 8वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

8वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
फिल्म 'धुरंधर 2' ने अपने पहले हफ्ते में ही शानदार 624.47 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 8वें दिन यानी गत 26 मार्च 2026 को फिल्म ने करीब 49.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 674.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Dhurandhar 2

हर दिन बन रहा नया रिकॉर्ड

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक आदित्य धर की ये हाई-ऑक्टेन स्पाई फिल्म हर दिन नए कीर्तिमान बना रही है। महज 8 दिनों में ही ये फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी फिल्म बन चुकी है।

'जवान' और 'कल्कि' को भी छोड़ा पीछे

फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है-

स्त्री 2- 627 करोड़ (लाइफटाइम)
कल्कि 2898 एडी- 646.31 करोड़
जवान- 640.25 करोड़

-इन सभी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 'धुरंधर 2' अब तेजी से आगे बढ़ रही है। 'धुरंधर 2' की नजर एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' (RRR) के 782.20 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले वीकेंड में ये आंकड़ा भी खतरे में पड़ सकता है।

क्या तोड़ेगी पहले पार्ट का रिकॉर्ड?

दिलचस्प बात ये है कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'धुरंधर' ने भारत में 895 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। अब 'धुरंधर 2' उसी रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

फिल्म की स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

-फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दमदार स्टारकास्ट देखने को मिल रही है। फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी अहम भूमिका निभाई है। ये फिल्म गत 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लगातार धमाल मचा रही है।

-आपको बता दें कि 'धुरंधर 2' सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर चल रहा एक सुनामी बन चुकी है। जिस स्पीड से ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है, उसे देखकर साफ है कि आने वाले दिनों में ये हिंदी सिनेमा के कई बड़े आंकड़ों को पीछे छोड़ सकती है। अब सबकी नजर इस पर है कि क्या ये फिल्म 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएगी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+