Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम
Hema Malini and Arvind Trivedi: जब भी दिवंगत एक्टर अरविंद त्रिवेदी का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले दिमाग में टीवी के मशहूर पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' (Ramayan) का रौबदार किरदार'रावण' (Ravana) जीवंत हो उठता है। उनकी दमदार आवाज, प्रभावशाली अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस ने इस किरदार को अमर बना दिया था।
अरविंद त्रिवेदी 'रावण' के दिलचस्प किस्से
हालांकि अरविंद त्रिवेदी के करियर में कई दिलचस्प किस्से भी छिपे हैं, जिनमें से एक 1979 में रिलीज हुई फिल्म 'हम तेरे आशिक हैं' से जुड़ा है, जहां उन्हें एक सीन के लिए 20 बार रीटेक देना पड़ा था।

अरविंद को हेमा मालिनी को मारना था जोरदार थप्पड़
-फिल्म 'हम तेरे आशिक हैं' के डायरेक्टर प्रेम साग थे। वहीं इस फिल्म की कहानी रामानंद सागर ने लिखी थी। ये फिल्म अपने समय की चर्चित मूवीज में गिनी जाती है।
-इस फिल्म में हेमा मालिनी, जीतेंद्र और अरविंद त्रिवेदी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। साथ ही अमजद खान, ओम शिवपुरी और श्रीराम लागू जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए थे।
-प्रेम सागर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि फिल्म के एक सीन में अरविंद त्रिवेदी को हेमा मालिनी को जोरदार थप्पड़ मारना था लेकिन इस सीन को शूट करना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था।
क्यों देने पड़े थे 20 रीटेक?
-दरअसल उस वक्त हेमा मालिनी फिल्म इंडस्ट्री की बहुत बड़ी स्टार थीं। अरविंद त्रिवेदी उनके प्रति सम्मान के कारण सीन में पूरी तरह सहज नहीं हो पा रहे थे।
-प्रेम सागर ने इंटरव्यू में बताया था- अरविंद त्रिवेदी को बार-बार समझाना पड़ रहा था कि वह ये भूल जाएं कि सीन में उनके सामने हेमा मालिनी जैसी बड़ी स्टार हैं और सिर्फ अपने किरदार पर फोकस करें। करीब 20 रीटेक के बाद जाकर ये सीन सही तरीके से शूट हो पाया था और आखिरकार एक्टर ने हेमा मालिनी को जोरदार थप्पड़ मारा था।
सीनियर थीं हेमा मालिनी लेकिन उम्र में बड़े थे अरविंद त्रिवेदी
प्रेम सागर ने बताया था कि हेमा मालिनी ने 1963 में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया था जबकि अरविंद त्रिवेदी ने 1971 में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। ऐसे में हेमा मालिनी अनुभव के मामले में उनसे सीनियर थीं लेकिन उम्र में अरविंद उनसे लगभग 10 साल बड़े थे।
अभिनय के साथ आध्यात्म से था गहरा जुड़ाव
-अरविंद त्रिवेदी सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं बल्कि गहरे आध्यात्मिक व्यक्ति भी थे। उन्हें संस्कृत में शिव स्तोत्र कंठस्थ था और वह भगवान शिव और प्रभु श्री राम के परम भक्त थे।
-जब अरविंग त्रिवेदी को 'रामायण' में 'रावण' के रोल के लिए चुना गया था तो उन्होंने शिव स्तोत्र सुनाकर सभी को चौंका दिया था। इसके अलावा उन्हें तांत्रिक विद्या का भी ज्ञान था।
राजनीति में भी सक्रिय थे अरविंद त्रिवेदी
कम ही लोग जानते हैं कि अरविंद त्रिवेदी ने राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे और गुजरात के साबरकांठा से लोकसभा सांसद भी चुने गए थे।
साल 2021 में हुआ था अरविंद त्रिवेदी का निधन
6 अक्टूबर 2021 को 82 वर्ष की उम्र में अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया था। लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे इस महान कलाकार ने दुनिया को अचानक ही अलविदा कह दिया था लेकिन अपने अभिनय से वह हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।
'रावण' के किरदार ने अरविंद त्रिवेदी को अमर बना दिया था
अरविंद त्रिवेदी का करियर सिर्फ रावण तक सीमित नहीं था लेकिन इस किरदार ने उन्हें अमर बना दिया था। फिल्म 'हम तेरे आशिक हैं' का ये किस्सा बताता है कि वह कितने संवेदनशील और समर्पित कलाकार थे, जो अपने सह-कलाकारों के सम्मान को भी उतना ही महत्व देते थे जितना अपने अभिनय को।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे














Click it and Unblock the Notifications