Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार

Peddi Teaser Out: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) के 41वें जन्मदिन पर उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला है। इस खास मौके पर राम चरण की अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' का जबरदस्त टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

राम चरण की फिल्म पेद्दी का टीजर रिलीज
आपको बता दें कि आज यानी 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को फिल्म 'पेद्दी' का टीजर रिलीज किया गया है। वहीं आज ही के दिन राम चरण अपना 41वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म के टीजर ने एक्टर के फैंस में एक अलग की एक्साइटमेंट पैदा कर दी है।

Peddi Teaser

टीजर में दिखा राम चरण का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म 'पेद्दी' के 44 सेकंड के टीजर में राम चरण का मस्कुलर और रॉ अवतार देखने को मिला है। आपको बता दें कि टीजर में वह एक दमदार पहलवान के रूप में नजर आ रहे हैं।

'कुश्ती जिंदगी और मौत की लड़ाई है'

टीजर में राम चरण को कुश्ती लड़ते हुए, रस्सी खींचते हुए, भारी बोझ उठाते हुए और गदा के साथ कसरत करते हुए देखा जा रहा है। टीजर में उनका डायलॉग भी काफी पावरफुल है, जिसमें वह कुश्ती को जिंदगी और मौत की लड़ाई बताते हैं। राम चरण की ये मेहनत और फिजीक देखकर फैंस को आमिर खान की दंगल और सलमान खान की सुल्तान की याद भी आ रही है।

30 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी पेद्दी

आपको बता दें कि राम चरण की ये फिल्म पहले आज यानी 27 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी। मेकर्स इस फिल्म को उनके 41वें बर्थडे के खास मौके पर ही रिलीज करना चाहते थे लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था। अब मेकर्स ने नई तारीख का ऐलान कर दिया है। राम चरण की ये फिल्म अब आगामी 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट और कहानी

फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। इसके अलावा साउथ के फेमस एक्टर जगपति बाबू भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसे खिलाड़ी की है जो क्रिकेट से कुश्ती की दुनिया में कदम रखता है और अपने संघर्ष से पहचान बनाता है।

पहले ही हिट हो चुका है गाना

फिल्म का गाना 'चिकरी चिकरी' पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट हो चुका है और इसे यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं अब टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

टीजर देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

-एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- राम चरण की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन एकदम फायर है। वहीं एक फैन ने लिखा है- इतनी एनर्जी, मजा आ गया। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- इस फिल्म को हल्के में मत लेना, तूफान आने वाला है। ये तो ब्लॉकबस्टर लग रही है। कई यूजर्स ने तो उन्हें हनुमान जैसे ताकतवर अवतार वाला भी बताया है।

-फिल्म 'पेद्दी' का टीजर देखने के बाद ये साफ नजर आ रहा है कि राम चरण इस बार कुछ बड़ा करने के मूड में हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 30 अप्रैल 2026 को मूवी के रिलीज होने के बाद ये बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+