Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड के फेमस निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही है। रिलीज के महज 9 दिनों में फिल्म ने जिस रफ्तार से कमाई की है, उसने इंडस्ट्री के बड़े-बड़े रिकॉर्ड हिला दिए हैं।

'धुरंधर 2' ने 8 दिनों में 32 रिकॉर्ड किए ध्वस्त
18 मार्च 2026 को फिल्म 'धुरंधर 2' पेड प्रिव्यू शोज के साथ रिलीज हुई थी और इसने उसी दिन से ही इतिहास रचना शुरू कर दिया था। सिर्फ 8 दिनों में ही इस फिल्म ने 32 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Dhurandhar 2 Box Office

बजट से कई गुना मुनाफा, 'पीक डिटेलिंग' ने जीता दिल

-आपको बता दें कि फिल्म 'धुरंधर 2' ने शुरुआती हफ्ते में ही कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें 'जवान', 'कल्कि 2898 एडी', 'केजीएफ चैप्टर 2', 'बाहुबली 2', 'पठान' और 'दंगल' शामिल हैं।

-'धुरंधर' फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स का कुल बजट करीब 255 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। हालांकि मौजूदा कमाई को देखते हुए फिल्म पहले ही कई गुना प्रॉफिट में पहुंच चुकी है।

-फिल्म की कहानी, दमदार एक्टिंग और खासतौर पर आदित्य धर की पीक डिटेलिंग दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। हालांकि इसमें कुछ हिंसक और वीभत्स दृश्य भी हैं लेकिन दर्शकों का उत्साह बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है।

9वें दिन की कमाई में थोड़ी गिरावट

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'धुरंधर 2' ने 9वें दिन यानी गत 27 मार्च 2026 को 41.55 करोड़ रुपए की कमाई की है जबकि 8वें दिन यानी 26 मार्च 2026 का कलेक्शन 49.70 करोड़ रुपए था। ऐसे में 9वें दिन की कमाई में करीब 32 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है लेकिन इसके बावजूद फिल्म का कलेक्शन बेहद मजबूत बना हुआ है।

'धुरंधर 2' का 9 दिनों का कुल कलेक्शन

नेट: 715.72 करोड़ रुपए
ग्रॉस: 854.99 करोड़ रुपए
घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई- 680 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 1139.09 करोड़ रुपए

अलग-अलग भाषाओं में कैसा रहा प्रदर्शन?

फिल्म 'धुरंधर 2' को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया गया है। 9वें दिन की भाषा अनुसार कमाई इस प्रकार रही-

हिंदी: 37.50 करोड़
तेलुगू: 2.85 करोड़
तमिल: 85 लाख
कन्नड़: 25 लाख
मलयालम: 10 लाख

ऐसे में स्पष्ट है कि फिल्म 'धुरंधर 2' का दबदबा हिंदी बाजार में सबसे ज्यादा है। खास बात ये है कि फिल्म अभी खाड़ी देशों में रिलीज भी नहीं हुई है जिसके बाद इसके आंकड़े और बढ़ सकते हैं।

क्या 'धुरंधर 2' बनेगी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म?

-अब 'धुरंधर 2' की नजर आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' के रिकॉर्ड पर है, जिसने दुनियाभर में 2070 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' भी इस रेस में शामिल है जिसने वर्ल्डवाइड करीब 1742 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

-जिस रफ्तार से 'धुरंधर 2' कमाई कर रही है और फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर इसे कोई बड़ी टक्कर भी नहीं मिल रही, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म जल्द ही भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या ये दंगल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+