MI vs KKR: रोहित शर्मा ने छीनी विराट की बादशाहत, आईपीएल में बनाया सबसे तेज़ महारिकॉर्ड; मुंबई की ऐतिहासिक जीत
MI vs KKR: रोहित शर्मा का बल्ला जब चलता है, तो सब धुआं-धुआं हो जाता है। ऐसा ही केकेआर के खिलाफ मुकाबले के दौरान मुंबई में देखने को मिला। रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 78 रन जड़े और विराट कोहली का वह कीर्तिमान वापस अपने नाम कर लिया, जो बेंगलुरु में शनिवार को उन्होंने हिटमैन से छीना था।
विराट कोहली ने एक वेन्यू (बेंगलुरु) में सबसे ज्यादा आईपीएल रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था, वह कीर्तिमान उन्होंने रोहित से ही छीना था लेकिन हिटमैन ने इसे 24 घंटे भी नहीं टिकने दिया और फिर से अपनी बादशाहत हासिल कर ली।

आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली के नाम 1288 रन हो गए थे। हैदराबाद के खिलाफ एक दिन पहले ही कोहली ने रोहित को पीछे छोड़ते हुए यह कीर्तिमान अपने नाम किया था। हिटमैन ने आज अपना कीर्तिमान वापस हासिल कर लिया। उन्होंने गदर मचाते हुए 78 रनों की पारी खेली।
आतिशी बैटिंग से रोहित ने वापस पाया रिकॉर्ड
रोहित शर्मा के नाम चेज करते हुए मुंबई में अब 1343 रन हो गए हैं। ऐसा लग रहा है कि पूरे सीजन रोहित शर्मा और कोहली के बीच इस कीर्तिमान के लिए लड़ाई होने वाली है। रोहित शर्मा ने आज अपने 78 रनों के लिए कुल 38 गेंदों का सामना किया। उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के उड़ाए।
मुंबई का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज
केकेआर से मिले 221 रनों का लक्ष्य मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई का सबसे सफल रन चेज साल 2021 में दिल्ली में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 219 रन का था। आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस का पिछला सबसे बड़ा रन चेज़ 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 213 रन का था। अब एक नया इतिहास लिखा गया है, जिसके नायक रोहित शर्मा (78) और रयान रिकलटन (81) रहे।












Click it and Unblock the Notifications