Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील
Ramayan: बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल 'रामायण' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) स्टारर ये मेगा प्रोजेक्ट पहले ही चर्चा में है और अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
राम नवमी पर नमित मल्होत्रा का खास मैसेज
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने राम नवमी 2026 (Ram Navami 2026) के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि 'रामायण' सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि हम सभी की आस्था और संस्कृति का हिस्सा है और इसे बड़े पर्दे पर उतारना उनके लिए एक जिम्मेदारी और समर्पण का काम है।

2 अप्रैल 2026 को होगा 'राम' का वर्ल्ड रिवील
-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ये भी बताया है कि पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को भव्यता और सच्चाई के साथ पेश करने में सालों से जुटी हुई है। वहीं मेकर्स ने सबसे बड़ा सरप्राइज भी रिवील कर दिया है।
-2 अप्रैल 2026 यानी हनुमान जयंती (गुरुवार) के मौके पर फिल्म से 'श्रीराम' की पहली झलक दुनिया के सामने लाई जाएगी। इसे एक ग्रैंड वर्ल्ड रिवील इवेंट के तौर पर पेश किया जाएगा, जिसमें कई सालों की मेहनत की पहली झलक फैंस को देखने को मिलेगी।
फिल्म को लेकर फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह
इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी साफ नजर आ रही है। एक शख्स ने लिखा है- दिन गिन रहा हूं। वहीं एक यूजर ने लिखा है- इंतजार अब मुश्किल हो गया है। रणबीर कपूर की करियर बेस्ट परफॉर्मेंस आने वाली है। ऐसे रिएक्शन्स से साफ है कि फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।
जल्द शुरू होगा इंटरनेशनल प्रमोशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रामायण' की टीम जल्द ही USA में प्रमोशनल टूर शुरू करने वाली है। इस दौरान फिल्म के लीड हीरो रणबीर कपूर, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा मीडिया से बातचीत करेंगे और फिल्म से जुड़ी कुछ एक्सक्लूसिव झलकियां भी दिखाई जा सकती हैं।
फिल्म 'रामायण' की दमदार स्टारकास्ट
इस मेगा बजट फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आएंगे-
रणबीर कपूर- प्रभु श्रीराम
साई पल्लवी- माता सीता
यश- रावण
सनी देओल- हनुमान
रवि दुबे- लक्ष्मण
2 पार्ट में रिलीज होगी मेगा फिल्म 'रामायण'
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' दो हिस्सों में रिलीज होगी-
पहला पार्ट- दिवाली 2026
दूसरा पार्ट- दिवाली 2027
-'रामायण' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा विजुअल स्पेक्टेकल बनने की ओर बढ़ रही है। अब सबकी नजर हनुमान जयंती पर होने वाले राम के ग्रैंड रिवील पर टिकी है, जो इस मेगा प्रोजेक्ट की पहली असली झलक साबित होगी।












Click it and Unblock the Notifications