'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप
Sanjay Dutt Angry Video: बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) की सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म में उनके चौधरी असलम वाले किरदार की जमकर तारीफ हो रही है।
संजय दत्त का वीडियो हुआ वायरल
हालांकि इसी बीच संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुस्से में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के साथ डिनर के लिए बाहर गए थे।

संजय दत्त ने कहा- बंद करना बे
जैसे ही संजय दत्त रेस्तरां से बाहर निकले, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और फोटोज-वीडियोज लेने लगे। इस दौरान संजय दत्त अचानक नाराज हो गए और उन्होंने ऊंची आवाज में कहा- बंद करना बे। हालांकि उनके इस रिएक्शन के बावजूद पैपराजी ने शूटिंग जारी रखी।
सोशल मीडिया पर बंटी राय
इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स ने संजय दत्त का समर्थन करते हुए कहा है स्टार्स की भी एक निजी जिंदगी होती है। परिवार के साथ वक्त बिताते समय स्पेस मिलना चाहिए। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने संजय दत्त के व्यवहार को रूड करार दिया और कहा कि एक पब्लिक फिगर को संयम बनाए रखना चाहिए।
पहले भी दिख चुका है ऐसा गुस्सा
ये पहली बार नहीं है जब संजय दत्त पैपराजी पर नाराज हुए हों। इससे पहले भी कई मौकों पर वह फोटोग्राफर्स को दूरी बनाए रखने की सलाह दे चुके हैं। संजय दत्त अपने गुस्से को लेकर काफी मशहूर हैं।
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी से फिर छाए संजय दत्त
-संजय दत्त ने डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में शानदार अभिनय किया है। चौधरी असलम के रोल में उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
-फिल्म में संजय दत्त के साथ रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए और सभी के एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है।
प्राइवेसी बनाम पैपराजी कल्चर की बहस
जहां एक ओर 'धुरंधर 2' की सफलता से संजय दत्त के करियर को नई ऊंचाई मिली है, वहीं ये वायरल वीडियो एक बार फिर सेलेब्रिटी प्राइवेसी बनाम पैपराजी कल्चर की बहस को हवा दे रहा है। अब देखना होगा कि ये मामला आगे क्या मोड़ लेता है या फिर समय के साथ शांत हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications