Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल?

Varun Dhawan Daughter: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इस समय अपनी वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) की सफलता का जश्न मना रहे हैं लेकिन इस बीच उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा अनुभव शेयर किया है, जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया है।

वरुण धवन की बेटी लारा को हुई गंभीर बीमारी
हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में वरुण धवन ने बताया है कि उनकी बेटी लारा धवन (Lara Dhawan) को महज डेढ़ साल की उम्र में एक गंभीर मेडिकल कंडीशन- Developmental Dysplasia of the Hip, डायग्नोज हुई थी। इस बीमारी में बच्चे के कूल्हे (हिप) का जोड़ सही जगह पर फिट नहीं होता, जिससे चलने और दौड़ने में दिक्कतें आने लगती हैं।

Varun Dhawan

'हिप सॉकेट से बाहर खिसक गया था'

वरुण धवन ने बताया कि इस स्थिति में हिप सॉकेट से बाहर खिसक सकता है, पैरों की लंबाई में फर्क आ सकता है और चलने का तरीका असामान्य हो सकता है। एक्टर ने उस कठिन दौर को याद करते हुए कहा कि उनकी बेटी को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी लेकिन उसे स्पाइका कास्ट में रहना पड़ा था।

'ढाई महीने तक कास्ट में रही थीं बेटी लारा'

-वरुण धवन ने आगे बताया करीब ढाई महीने तक वह कास्ट में रही थीं। उसे एनेस्थीसिया देना पड़ा और फिर वह उसी हालत में होश में आई। एक पिता के तौर पर ये समय बेहद मुश्किल था।

-वरुण धवन ने कहा कि विदेशों में इस बीमारी का इलाज जन्म के समय ही शुरू हो जाता है जबकि भारत में जागरूकता अभी भी हर जगह समान नहीं है। हालांकि उन्होंने भारतीय डॉक्टरों की सराहना करते हुए कहा कि यहां भी बेहतरीन इलाज उपलब्ध है।

पैरेंटहुड की शुरुआत और मजबूत रिश्ता

आपको बता दें कि वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल 3 जून 2024 को एक प्यारी सी बेटी लारा धवन के पैरेंट्स बने थे। वहीं वरुण और नताशा, दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 24 जनवरी 2021 कोबड़ी धूमधाम से शादी कर ली थी।

किताब लिखना चाहते हैं वरुण धवन

-वरुण धवन ने पॉडकास्ट में ये भी खुलासा किया है कि वह अपनी इस पर्सनल जर्नी को शब्दों में ढालना चाहते हैं। उनका मानना है कि इस तरह की कहानियां दूसरे माता-पिता के लिए प्रेरणा और जागरूकता का काम कर सकती हैं।

-एक स्टार की चमक-दमक के पीछे छिपी ये सच्चाई दिखाती है कि मुश्किलें किसी के जीवन में भी आ सकती हैं। वरुण धवन का ये अनुभव न सिर्फ इमोशनल है बल्कि ये पैरेंट्स को बच्चों की हेल्थ को लेकर सजग रहने का भी मैसेज देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+