'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक
Bhumi Pednekar: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपने एक बयान के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। सोशल मीडिया पर भूमि को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बार वह अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि अपने प्रीमियम वाटर ब्रांड को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं।
भूमि पेडनेकर के बयान ने मचाया हंगामा
हाल ही में एक इंटरव्यू भूमि पेडनेकर ने एक ऐसा बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान के सामने आने के बाद से भूमि पेडनेकर का जमकर मजाक बनाया जा रहा है। इस बयान पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

क्या है भूमि पेडनेकर के वाटर ब्रांड का नाम?
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने कुछ समय पहले अपना पानी का ब्रांड लॉन्च किया था, जिसका नाम है 'बैकबे' (Backbay) रखा गया है। इस वाटर ब्रांड की कीमतें आम बोतलबंद पानी से काफी ज्यादा रखी गई हैं।
500 ml बोतल- 150 रुपए
750 ml बोतल- 200 रुपए
यही वजह है कि लॉन्च के बाद से ही इसकी कीमत को लेकर चर्चा बनी हुई है।
भूमि पेडनेकर ने कहा- ये पानी सबके लिए नहीं है
जब भूमि पेडनेकर से उनके वाटर ब्रांड की ऊंची कीमत को लेकर सवाल किया गया, तो भूमि पेडनेकर ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा- मेरा पानी महंगा है, ये सबके लिए नहीं है। लदरअसल मैं इसे हर किसी के लिए नहीं बेच रही हूं। ये प्रीमियम कस्टमर्स के लिए है। उनका ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
भूमि पेडनेकर के इस बयान के बाद इंटरनेट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- ये पानी और कुछ स्टार्स के बिजनेस, दोनों फ्लॉप। एक शख्स ने तंज कसते हुए लिखा है- गरीबों के लिए भी कुछ रखिए। एक अन्य यूजर ने लिखा है- एल्गोरिथ्म को नया कंटेंट मिल गया। हालांकि इन प्रतिक्रियाओं पर अभी तक भूमि पेडनेकर की ओर से कोई जवाब सामने नहीं आया है।
बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं भूमि पेडनेकर
-ये पहली बार नहीं है जब भूमि पेडनेकर अपने सीधे और स्पष्ट बयानों की वजह से सुर्खियों में आई हों। वह अक्सर सामाजिक मुद्दों और अपने विचारों को खुलकर रखने के लिए जानी जाती हैं।
-भूमि पेडनेकर का ये प्रीमियम वाटर ब्रांड जहां एक तरफ खास वर्ग को टारगेट करता है, वहीं दूसरी ओर उनके बयान ने आम लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये ब्रांड मार्केट में कितना टिक पाता है और भूमि पेडनेकर इस विवाद पर आगे क्या प्रतिक्रिया देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications