Jalukbari Election: कौन हैं बिदिशा नियोग? हिमंत बिस्वा के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव, जलुकबारी में फंसेगा CM का किला?
Jalukbari Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक जलुकबारी विधानसभा सीट पर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। गुवाहाटी के कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में स्थित यह सीट इस बार खास वजहों से चर्चा में है। एक तरफ मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) मैदान में हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस ने नए चेहरे बिदिशा नियोग (Bidisha Neog) को उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
जलुकबारी सीट क्यों है खास? (Jalukbari Seat)
जलुकबारी विधानसभा क्षेत्र न सिर्फ राजनीतिक रूप से अहम है, बल्कि इसका सामाजिक और भौगोलिक संतुलन भी इसे खास बनाता है। 2023 के परिसीमन (Delimitation) के बाद इस सीट की सीमाएं बदली गई हैं, जिससे इसका वोटिंग पैटर्न भी प्रभावित हो सकता है।

इस इलाके में शहरी और नॉन शहरी वोटर्स दोनों रहते हैं। यही वजह है कि यहां के चुनावी नतीजे अक्सर बड़े राजनीतिक संकेत देते हैं। यह सीट गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है और पूरे राज्य की नजर इस पर बनी रहती है।
कौन-कौन हैं मैदान में?
जलुकबारी सीट पर हमेशा कड़ा मुकाबला देखने को मिलता रहा है। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सबसे मजबूत नेता और मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने इस बार नया दांव खेलते हुए बिदिशा नियोग को मैदान में उतारा है।
इसके अलावा असम गण परिषद (AGP), यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL), ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF), बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) जैसी पार्टियां भी इस सीट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रही हैं।
Who is Bidisha Neog? | कौन हैं बिदिशा बिदिशा नियोग
बिदिशा नियोग असम की राजनीति में उभरता हुआ नया चेहरा हैं, जिन्हें इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) ने 2026 असम विधानसभा चुनाव में जलुकबारी सीट से उम्मीदवार बनाया है। यह सीट बेहद हाई-प्रोफाइल मानी जाती है क्योंकि यहां से मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा चुनाव लड़ते हैं।
बिदिशा को कांग्रेस ने जलुकबारी हाई प्रोफाइल सीट पर उतारकर एक बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। पार्टी ने उन्हें नए चेहरे के तौर पर लॉन्च किया है। यह फैसला बीजेपी के मजबूत गढ़ में फ्रेश चैलेंज देने की रणनीति माना जा रहा है। बिदिशा पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।
बिदिशा असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी (APCC) से जुड़ी हुई हैं। राज्य सचिव की भूमिका निभा चुकी हैं। पार्टी की स्पोक्सपर्सन (प्रवक्ता) के रूप में भी सक्रिय रही हैं। बिदिशा ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय (GU) से डिग्री ली है।
मतदाता प्रोफाइल क्या कहता है? (Voter Demographics)
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 2021 में जलुकबारी में कुल 1,69,155 मतदाता थे। इनमें 84,229 पुरुष और 84,118 महिला वोटर शामिल थे, जबकि 5 मतदाता थर्ड जेंडर से थे।
इसके अलावा 803 पोस्टल वोट डाले गए थे और 276 सर्विस वोटर भी इस क्षेत्र में मौजूद थे, जिनमें 273 पुरुष और 3 महिलाएं थीं। अगर 2016 की बात करें तो कुल मतदाता 1,54,588 थे। इनमें 78,391 पुरुष और 75,974 महिलाएं थीं। उस समय थर्ड जेंडर वोटर नहीं थे।
पिछले चुनावों का इतिहास (Past Election Results)
2021 के विधानसभा चुनाव में हिमंत बिस्वा सरमा ने शानदार जीत दर्ज की थी। उन्होंने 1,30,762 वोट हासिल किए और 77.39% वोट शेयर के साथ कांग्रेस के उम्मीदवार बोमेन चंद्र बोर्थाकुर को 1,01,911 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। 2016 में भी उनका प्रदर्शन मजबूत रहा था। उस चुनाव में उन्होंने 1,18,390 वोट लेकर 76.62% वोट शेयर हासिल किया और कांग्रेस के निरेन डेका को 85,935 वोटों से हराया था।
इस बार क्या है मुकाबले की तस्वीर?
इस बार मुकाबला दिलचस्प इसलिए हो गया है क्योंकि कांग्रेस ने नए चेहरे बिदिशा को उतारा है। जहां एक तरफ अनुभवी और मजबूत नेता हिमंत बिस्वा सरमा हैं,वहीं दूसरी ओर नई ऊर्जा और नई रणनीति के साथ कांग्रेस चुनौती दे रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि परिसीमन के बाद बदले समीकरण इस चुनाव को पहले से ज्यादा रोचक बना सकते हैं।
असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर इस बार एक ही चरण में मतदान होगा। जलुकबारी सीट पर वोटिंग 9 अप्रैल 2026 को होगी। यह चुनाव न सिर्फ राज्य बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
FAQs
Q1. जलुकबारी विधानसभा सीट पर मतदान कब होगा?
जलुकबारी सीट पर 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा।
Q2. इस सीट पर मुख्य मुकाबला किनके बीच है?
मुख्य मुकाबला Himanta Biswa Sarma और Bidisha Neog के बीच माना जा रहा है।
Q3. 2021 में इस सीट से कौन जीता था?
2021 में Himanta Biswa Sarma ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी।
Q4. जलुकबारी सीट क्यों महत्वपूर्ण है?
यह सीट गुवाहाटी के शहरी और अर्ध-शहरी मतदाताओं का मिश्रण है और राज्य की राजनीति पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ता है।
Q5. इस बार चुनाव में क्या नया है?
2023 के परिसीमन के बाद सीट की सीमाएं बदली हैं और कांग्रेस ने नया चेहरा उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।















Click it and Unblock the Notifications