Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार Delhi Election 2025 में किसकी बना रहा सरकार? 70 सीटों की डिटेल

Phalodi Satta Bazar: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Election 2025) में 5 फरवरी 2025 को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। दिल्‍ली चुनाव नतीजों से पहले राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार के हवाले से दिल्‍ली की सभी 70 सीटों पर हार-जीत के अनुमान सामने आए हैं। अगर ये अनुमान चुनाव परिणाम में बदले तो दिल्‍ली की नई सत्‍ता की पूरी तस्‍वीर ही पलट जाएगी।

यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: दिल्‍ली में वोटिंग से पहले Phalodi Satta Bazar का दावा, केजरीवाल हार सकते चुनाव, जीत कौन रहा?

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कुल 1.55 करोड़ वोटर हैं। पुरुष मतदाता 83.89 लाख और महिला मतदाता 71.74 लाख हैं। दिल्‍ली चुनाव में 13033 मतदान केंद्र हैं।

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे

दिल्‍ली में 10 साल से लगातार आम आदमी पार्टी की सरकार है। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में AAP जीत की हैट्रिक के इरादे से मैदान में है। आप ने तो दिल्‍ली की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी तक घोषित कर दिए हैं। पिछले बार 70 सीटों में से 62 सीटें जीतकर सत्‍ता में आई थी। हालांकि दिल्‍ली चुनाव 2025 आते-आते दिल्‍ली सीएम रहते अरिवंद केजरीवाल को जेल जाना पड़ा और दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री आतिशी मार्लेना बन गई। फिलहाल केजरीवाल जेल से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली चुनाव में इन 11 सीटों पर इतिहास बदलने की तैयारी में BJP? पहली सूची में दिखेगी झलक

Phalodi Satta Bazar Delhi Election 2025

यह भी पढ़ें- Delhi Chuanv 2025: क्‍या एबीपी न्यूज़ opinion poll में BJP की बन रही सरकार? Fact check में चौंका रही हकीकत

Delhi Election 2025: भाजपा ने 68 को, कांग्रेस ने 70 को दिया टिकट

इधर, कभी दिल्‍ली की गद्दी पर लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी 70 सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित कर चुकी हैं जबकि भाजपा ने 68 सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे हैं। भाजपा ने दो सीटें देवली और बुराड़ी घटक दलों के लिए छोड़ी है। आम आदमी पार्टी भी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Delhi Election 2025: फलोदी सट्टा बाजार ने दिल्‍ली में घटाई आप की सीटें

Real News Online नाम के यूट्यूब चैनल ने दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर फलोदी सट्टा बाजार के हवाले से भविष्‍यवाणी की है। एक-एक सीट पर हार जीत के अनुमान का वीडियो भी चैनल पर अपलोड किया है। हालांकि वनइंडिया हिंदी टीम ना तो यूट्यूब चैनल Real News Online के दावों की पुष्टि करती है और ना ही फलोदी सट्टा बाजार के अनुमानों का समर्थन। 25 दिसंबर 2024 को अपलोड इस वीडियो में बताया गया है कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को 25-35, कांग्रेस को 3 और आम आदमी पार्टी को 30-40 सीटें मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi AAP Candidates List: दिल्‍ली में फिर सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी का इन 70 पर दांव, देखें पूरी सूची

Phalodi Satta Bazar Delhi Election 2025

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली के दंगल में कौनसी जाति के वोटरों का दबदबा, किन सीटों पर कौन किंगमेकर?

यूट्यूब चैनल Real News Online के वीडियो में फलोदी सट्टा बाजार किस सीट पर किसे जीता रहा?

Delhi Chuanv 2025: उत्‍तर-पूर्व दिल्‍ली में 3 सीटों पर आप, 2 सीटों पर भाजपा की जीत का अनुमान

1.सीलमपुर सीट पर आप
2. गोंडा सीट पर भाजपा
3. गोकलपुर सीट पर आप
4. मुस्‍तफाबाद सीट पर आप
5. करावल नगर सीट पर भाजपा

Delhi Chuanv 2025: शाहदरा में 3 सीटों पर भाजपा, 2 सीटों पर आप की जीत का अनुमान

6. विश्‍वासनगर सीट पर भाजपा
7. शाहदरा सीट पर भाजपा
8. सीमापुरी सीट पर आप
9. रोहतास नगर सीट पर बीजेपी
10. बाबरपुर सीट पर आप

Delhi Chuanv 2025: दिल्‍ली पूर्व में 4 सीटों पर भाजपा, 2 सीटों पर आप की जीत का अनुमान

11. त्रिलोकपुरी सीट पर आप
12. कोंडली सीट पर आप
13. पपड़गंज सीट पर बीजेपी
14. लक्ष्‍मीनगर सीट पर बीजेपी
15. कृष्णा नगर सीट पर बीजेपी
16. गांधीनगर सीट पर बीजेपी

Delhi Chuanv 2025: दिल्‍ली दक्षिण में 1 सीट पर भाजपा, 3 सीटों पर आप की जीत का अनुमान

17. मालवीय नगर सीट पर आप
18. महरौली सीट पर आप
19. छतरपुर सीट पर बीजेपी
20. देवली सीट पर आप
21. अंबेडकर नगर सीट पर आप

Delhi Chuanv 2025: नई दिल्‍ली में 1 सीट पर भाजपा, 5 सीटों पर आप की जीत का अनुमान

22. पटेल नगर सीट पर आप
23. दिल्‍ली केंट सीट पर आप
24. राजिंद्र नगर सीट पर आप
25. नई दिल्‍ली सीट पर आप
26. आरके पुरम सीट पर आप
27. ग्रेटर कैलाश सीट पर भाजपा

Delhi Chuanv 2025: दक्षिण-पूर्वी दिल्‍ली में 2 सीटों पर भाजपा, 5 सीटों पर आप की जीत का अनुमान

28. बदरपुर सीट पर बीजेपी
29. कस्‍तूरबा नगर सीट पर बीजेपी
30. संगम विहार सीट पर आप
31. कालकाजी सीट पर आप
32. तुगलकाबाद सीट पर आप
33. जंगपुरा सीट पर आप
34. ओखला सीट आप

Delhi Chuanv 2025: दक्षिण-पश्चिम दिल्‍ली में सभी 7 सीटों पर भाजपा की जीत का अनुमान

35. पालम सीट पर भाजपा
36. विकासपुरी सीट पर भाजपा
37. उत्‍तमनगर सीट पर बीजेपी
38. द्वारका सीट पर बीजेपी
39. मटियाला सीट पर बीजेपी
40. नजफगढ़ सीट पर भाजपा
41. बिजवासन सीट पर भाजपा

Delhi Chuanv 2025: पश्चिम दिल्‍ली में 4 सीटों पर भाजपा व 3 सीटों पर आप की जीत का अनुमान

42. मोतीनगर सीट पर भाजपा
43. मादीपुर सीट पर भाजपा
44. जनकपुर सीट पर भाजपा
45. नांगलोई सीट पर भाजपा
46. तिलकनगर सीट पर आप
47. राजौरी गार्डन सीट पर आप
48. हरिनगर सीट पर आप

Delhi Chuanv 2025: उत्‍तर-पश्चिम दिल्‍ली में 5 सीटों पर भाजपा व 2 सीटों पर आप की जीत का अनुमान

49. रिठाला सीट पर भाजपा
50. मुंडका सीट पर भाजपा
51. किराड़ी सीट पर भाजपा
52. त्रिनगर सीट पर भाजपा
53. शालीमार बाग सीट पर भाजपा
54. मंगोलपुरी सीट पर आप
55. सुल्‍तानपुर माजरा सीट पर आप

Delhi Chuanv 2025: सेंट्रल दिल्‍ली में 1 सीट पर भाजपा व 6 सीटों पर आप की जीत का अनुमान

56. बुराड़ी में बीजेपी
57. तिमारपुर में आप
58. सदर बाजार में आप
59. चांदनी चौक में आप
60. मटिया महल में आप
61. बल्‍ली मारान में आप
62. करोल बाग में आप

Delhi Chuanv 2025: दिल्‍ली उत्‍तर में 5 सीटों पर भाजपा व 3 सीटों पर आप की जीत का अनुमान

63. नरेला सीट पर भाजपा
64. आदर्श नगर सीट भाजपा
65. बादली सीट पर आप
66. बवाना सीट पर बीजेपी
67. रोहिणी सीट पर भाजपा
68. शकूर बस्‍ती सीट पर आप
69. वजीरपुर सीट पर आप
70. मॉडल टाऊन सीट पर बीजेपी

यहां देखें वीडियो

भरोसेमंद नहीं है फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान

राजस्‍थान में जोधपुर जिले के पास स्थित फलोदी सट्टा बाजार चुनावों में हार-जीत के अपने सटीक अनुमानों के लिए कुख्‍यात है, मगर भरोसेमंद नहीं है। फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान कई बार गलत साबित हुए हैं। ताजा उदाहरण हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हैं। हरियाणा में फलोदी सट्टा बाजार कांग्रेस की सरकार बना रहा था। 90 में से करीब 75 सीटें कांग्रेस को दे रहा था, मगर सरकार भाजपा की बनी। भाजपा ने 48 सीटें जीती जबकि कांग्रेस के हाथ में सिर्फ 37 सीट आईं और भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बना ली।

(Disclaimer: सट्टा खेलना गैरकानूनी है। oneindia.com सट्टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करता है। ये अनुमान गलत भी हो सकते हैं।)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+