Delhi के कैफे में 22 साल की लड़की के साथ हुआ गैंग रेप, पार्टी के बाद हुई वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

Delhi Cafe Gang Rape: दिल्ली के पूर्वी इलाके प्रीत विहार में एक कैफे के अंदर 22 साल की युवती के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि कैफे बंद होने के बाद वहां पार्टी करने पहुंचे सहकर्मियों ने युवती के साथ दरिंदगी की। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

दिल्ली के कैफे में 22 साल की युवती के साथ दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और अलग-अलग कैफे में काम करते थे। घटना के बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू की गई है।

Delhi Cafe

कैफे बंद होने के बाद शुरू हुई पार्टी

-जानकारी के मुताबिक पीड़िता और उसके साथ काम करने वाले कुछ सहकर्मी गत 23 नवंबर 2026 (सोमवार) रात पार्टी करने के लिए पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे पहुंचे थे। सभी लोग पहले एक अन्य जगह पर मिले और बाद में रात करीब 3 बजे प्रीत विहार के कैफे पहुंचे।

-बताया जा रहा है कि कैफे रात करीब 11:30 बजे बंद हो चुका था लेकिन ग्रुप में शामिल एक व्यक्ति के पास कैफे की चाबी थी। इसी वजह से बंद होने के बाद भी कैफे को दोबारा खोला गया और वहां पार्टी की गई।

पार्टी के दौरान शराब पीने का भी आरोप

पुलिस के अनुसार पार्टी में मौजूद लोगों ने शराब पिया था। देर रात तक कैफे में मौजूद रहने के बाद पूरा ग्रुप वहां से सुबह करीब 3:30 बजे निकला। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान दो पुरुषों ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि वहां मौजूद अन्य लोगों ने आरोपियों का साथ दिया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और फरार लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के बयान और घटनाक्रम से जुड़े अन्य सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आएंगे घटना से जुड़े अन्य तथ्य

दिल्ली पुलिस इस मामले में पार्टी में शामिल लोगों की भूमिका, घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितियों और पीड़िता के आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। फिलहाल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि बाकी संदिग्धों की तलाश जारी है। मामले में जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+