16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा' बंगाल के मंत्री के दावे से गरमायी सियासत! राज्य कर सकता है विदेश पर कब्ज़ा?

Arjun Singh Bangladesh Statement: पश्चिम बंगाल के श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह के एक बयान ने राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में नया विवाद खड़ा कर दिया है। उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा करने और वहां हिंदुओं की हत्याओं का बदला लेने की बात कही।

24 नवंबर को भाटपाड़ा में रास पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित गंगा आरती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया ने उनसे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर सवाल पूछा था। समाचार एजेंसी एएनआई और आईएएनएस द्वारा जारी वीडियो में अर्जुन सिंह यह कहते सुनाई दे रहे हैं, "16 दिसंबर तक हम बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे। अब बहुत हो चुका है, बांग्लादेश के लिए कोई बहाना नहीं है। जिस तरह बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की गई है, उसका बदला हम जरूर लेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है।"

West Bengal Minister Arjun Singh Speaking to Press

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान उनके साथ विधायक कौस्तुभ बागची भी मौजूद थे और अर्जुन सिंह ने मुस्कुराते हुए 16 दिसंबर (बांग्लादेश मुक्ति दिवस) का जिक्र किया। हालांकि, किसी राज्य के सिटिंग कैबिनेट मंत्री की ओर से एक संप्रभु पड़ोसी देश को लेकर इस तरह के बयान ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बांग्लादेश के इतिहास में क्या है 16 दिसंबर की अहमियत?

अर्जुन सिंह के बयान में 16 दिसंबर की समयसीमा महज इत्तेफाकन नहीं है। इसके पीछे ऐतिहासिक और मौजूदा जिओ-पॉलिटिकल संदर्भ हैं। साल 1971 में पाकिस्तान को हराकर पूर्वी पाकिस्तान यानी कि आज का बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया था। वह तारीख थी 16 दिसंबर 1971 और तभी से 16 दिसंबर को बांग्लादेश में विजय दिवस या बांग्लादेश मुक्ति दिवस के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है।

फिलहाल, 24 नवंबर 2026 को बांग्लादेश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत में दो साल से अधिक के निर्वासन के बाद 16 दिसंबर को ढाका लौटने की घोषणा की। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हसीना के प्रवक्ता सैयद मुजम्मिल अली ने कहा कि चूंकि उन्हें 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेशी विमान से भारत लाया गया था, इसलिए वे चाहती हैं कि ढाका सरकार उनकी वापसी के लिए विमान की व्यवस्था करे। दूसरी ओर, बांग्लादेश सरकार ने साफ किया है कि हसीना केवल प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत ही लौट सकती हैं।

ये भी पढें: Bangladesh में 27-28 नवंबर को फुल लॉकडाउन, शेख हसीना की वापसी से बढ़ा तनाव, रखीं 8 बड़ी मांगें
ये भी पढें: Bangladesh में 27-28 नवंबर को फुल लॉकडाउन, शेख हसीना की वापसी से बढ़ा तनाव, रखीं 8 बड़ी मांगें

इन दोनों घटनाक्रमों के बीच पश्चिम बंगाल के मंत्री के बयान ने सीमावर्ती राज्य की राजनीति में बांग्लादेश के मुद्दे को फिर गरमा दिया है। उनके बयान के बाद यह भारत की विदेश-नीति और कूटनीतिक संबंधों पर भी चर्चा छिड गई है। लोग सवाल करने लगे हैं कि क्या विदेश से जुडे मसले पर किसी राज्य के मंत्री के बयान का कोई आधिकारिक महत्व है?

संवैधानिक व्यवस्था के लिहाज से इस बयान को भारत सरकार की नीति से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत विदेश नीति, रक्षा और अंतरराष्ट्रीय सीमाएं पूरी तरह केंद्र सरकार (संघ सूची) के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। किसी भी राज्य सरकार या उसके मंत्री के पास किसी अन्य देश के खिलाफ सैन्य या रणनीतिक कार्रवाई का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं होता।

बांग्लादेश पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) का आधिकारिक रुख क्या है?

अर्जुन सिंह के आक्रामक बयान के विपरीत, भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) का रुख लगातार कूटनीतिक और संयमित रहा है। संसद में दिए गए आधिकारिक जवाबों (जैसे 12 मार्च 2026 को राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा का उत्तर) और विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग में केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर चुका है।

बकौल विदेश मंत्रालय, "भारत बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों, उनके घरों, व्यवसायों और धार्मिक स्थलों पर होने वाली हिंसा की घटनाओं पर लगातार नजर रख रहा है। इन चिंताओं को कूटनीतिक माध्यमों से बांग्लादेश के अधिकारियों के समक्ष उठाया जाता है और दोषियों की जवाबदेही तय करने का आग्रह किया जाता है। ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग भारतीय नागरिकों की सहायता और संवाद के लिए नियमित कांसुलर व्यवस्था और 'ओपन हाउस' संचालित करता है।"

ये भी पढें: शेख हसीना 16 दिसंबर को ही क्यों लौट रही हैं बांग्लादेश? क्या जाएंगी जेल? बोलीं- वापसी के लिए सरकारी विमान भेजो
ये भी पढें: शेख हसीना 16 दिसंबर को ही क्यों लौट रही हैं बांग्लादेश? क्या जाएंगी जेल? बोलीं- वापसी के लिए सरकारी विमान भेजो

कौन हैं अर्जुन सिंह? एक हफ्ते में दूसरा विवादित बयान

अर्जुन सिंह पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हैं और मौजूदा राज्य सरकार में श्रम एवं परिवहन मंत्री हैं। कांग्रेस पार्टी से अपने सियासी कैरियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन सिंह आगे चलकर ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए और पार्टी के हिंदी मोर्चा अध्यक्ष, बिहार-झारखंड प्रभारी रहते हुए 1998 से 2019 के बीच लगातार चार बार टीएमसी के टिकर पर विधानसभा पहुंचे।

अर्जुन सिंह ने 2019 में तृणमूल से अलग होकर बीजेपी का दामन थाम लिया था पश्चिम बंगाल के बैरकपुर सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे। 2022 के बंगाल चुनाव के दरम्यान पार्टी से नाराज़ होकर एक बार फिर ममता बनर्जी की टीएमसी का हाथ थाम लिया था लेकिन 2014 के लोकसभा से पहले फिर से भारतीय जनता पार्टी में आ गए।

मई 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नोआपाड़ा सीट से जीतकर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में मंत्री बने अर्जुन सिंह अपने तीखे और विवादित बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं। इससे ठीक एक सप्ताह पहले 17 नवंबर को भी वे दो समुदायों और धर्मांतरण को लेकर दिए गए अपने बयान के चलते सुर्खियों में आए थे।

फिलहाल उनके ताजा बयान पर केंद्र सरकार, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व या बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन भारत-बांग्लादेश संबंधों के मौजूदा संवेदनशील दौर खासकर 16 दिसंबर को शेख हसीना की संभावित वापसी से ठीक पहले एक कैबिनेट मंत्री के इस बयान के राजनीतिक और कूटनीतिक असर पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+