Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi AAP Candidates List: दिल्‍ली में फिर सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी का इन 70 पर दांव, देखें पूरी सूची

Delhi AAP Candidates Full List: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में प्रत्‍याशी घोषित करने में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। साल 2025 के दिल्‍ली विधानसभा चुनाव जीतकर तीसरी बार सरकार बनाने के मकसद से दिल्‍ली की सभी 70 सीटों पर आप ने प्रत्‍याशी घोषित कर दिए हैं।

Delhi Election 2025: आप का वादा- महिला सम्‍मान व संजीवनी योजना

चुनाव आयोग ने अभी दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी चीफ व दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले घोषित की कि दिल्‍ली में अबकी बार भी उनकी पार्टी की सरकार बनी तो महिला सम्मान योजना को लागू किया जाएगा, जिसमें महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा दिल्ली के सभी (निजी और सरकारी दोनों) अस्पतालों में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के मुफ़्त इलाज के लिए 'संजीवनी' योजना शुरू की जाएगी। हालांकि दोनों ही योजनाओं पर अभी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली चुनाव में इन 11 सीटों पर इतिहास बदलने की तैयारी में BJP? पहली सूची में दिखेगी झलक

Delhi AAP Candidates Full List

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी ने काटे 20 मौजूदा विधायकों के टिकट

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में AAP ने मौजूदा 62 में से 20 विधायकों के टिकट काट दिए। तीन विधायकों की जगह उनके परिजनों को मैदान में उतारा है। आप उम्‍मीदवारों की पहली सूची में 11 में से छह उम्‍मीदवार दूसरे दलों (बीजेपी से 3, कांग्रेस से 3) से आए हैं। इस बार आप ने नए चेहरों पर खूब दांव लगाया है। उत्‍तमनगर विधायक नरेश बाल्‍यान की जगह उनकी पत्‍नी पूजा बाल्‍यान, कृष्णा नगर सीट पर विधायक एसके बग्गा की जगह उनके बेटे विकास बग्‍गा और चांदनी चौक सीट पर विधायक प्रह्लाद साहनी की जगह उनके बेटे पुरुनदीप साहनी को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली की सबसे बड़ी विधानसभा सीट नरेला पर कांग्रेस के बाद अब AAP के पास सबसे बड़ा मौका

Delhi Election 2025: आप ने मटिया महल व महरौली सीट पर बदला प्रत्‍याशी

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 जीतने के लिए आम आदमी पार्टी हर सियासी दांव लगा रही है। दिल्‍ली की मटिया महल व महरौली सीट पर घोषित प्रत्‍याशी तक बदल दिया। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को दिल्ली के मटिया महल विधानसभा क्षेत्र से 6 बार विधायक शोएब इकबाल की जगह उनके बेटे आले मोहम्मद को टिकट दिया है। आले मोहम्मद आप के चांदनी महल वार्ड 76 से पार्षद हैं। 2023 में एमसीडी के डिप्‍टी मेयर भी रहे हैं। जबकि महरौली विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक नरेंद्र यादव की जगह महेंद्र चौधरी को टिकट थमाया है। महेंद्र चौधरी महरौली से वार्ड पार्षद रेखा चौधरी के पति हैं। नरेंद्र यादव ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली चुनाव में 5 सबसे गरीब MLA के क्‍या हाल? 2 विधायकों से AAP ने मोड़ा मुंह

Delhi Election 2025 AAP Candidates Full List: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 के आप के 70 उम्‍मीदवारों की सूची

1 बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से संजीव झा
2 बादली विधानसभा क्षेत्र से अजेश यादव
3 रिठाला विधानसभा क्षेत्र से मोहिंदर गोयल
4 बवाना विधानसभा क्षेत्र से जय भगवान
5 सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र से मुकेश कुमार अहलावत
6 नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्र से रघुविंदर शौकीन
7 शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से वंदना कुमारी
8 शकूरबस्ती विधानसभा क्षेत्र से सत्येन्द्र कुमार जैन
9 त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रीति तोमर
10 वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से राजेश गुप्ता
11 मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से अखिलेश पति त्रिपाठी
12 सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र से सोमदत्त
13 मटिया महल विधानसभा क्षेत्र से शोएब इक़बाल
14 बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से इमरान हुसैन
15 करोल बाग विधानसभा क्षेत्र से विशेष रवि
16 मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से शिवचरण गोयल
17 हरिनगर विधानसभा क्षेत्र से राज कुमारी ढिल्लों
18 राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से धनवती चंदेला
19 तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र से जरनैल सिंह
20 विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से महिंदर यादव
21 उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र से पूजा बाल्‍यान
22 द्वारका विधानसभा क्षेत्र से विनय मिश्रा
23 दिल्ली छावनी विधानसभा क्षेत्र से वीरेंद्र सिंह कादियान
24 राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र से दुर्गेश पाठक
25 नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अरविंद केजरीवाल
26 कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से रमेश पहलवान
27 मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से सोमनाथ भारती
28 आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र से प्रमिला टोकस
29 महरौली विधानसभा क्षेत्र से नरेश यादव
30 अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र से अजय दत्त
31 संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से दिनेश मोहनिया
32 ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से सौरभ भारद्वाज
33 कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आतिशी मार्लेना
34 कोंडली विधानसभा क्षेत्र से कुलदीप कुमार
35 बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से गोपाल राय
36 गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र कुमार
37 तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र से सहीराम
38 ओखला विधानसभा क्षेत्र से अमानतुल्लाह खान
39 सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से जुबैर चौधरी
40 मटियाला विधानसभा क्षेत्र से सोमेश शौकीन
41 नरेला विधानसभा क्षेत्र से दिनेश भारद्वाज42 तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
43 आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से मुकेश गोयल
44 मुंडका विधानसभा क्षेत्र से जसबीर कालरा
45 जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र से प्रवीण कुमार
46 बिजवासन विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र भारद्वाज
47 पालम विधानसभा क्षेत्र से जोगिंदर सोलंकी
48 देवली विधानसभा क्षेत्र से प्रेम चौहान
49 त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र से अंजना पारचा
50 पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से अवध ओझा
51 कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से विकास बग्गा
52 शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र शंटी
53 मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से आदिल अहमद खान
54 मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र से राकेश जाटव धर्मरक्षक
55 रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से प्रदीप मित्तल
56 चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से प्रदीप सिंह साहनी
57 पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश रतन
58 मादीपुर विधानसभा क्षेत्र से राखी बिडलान
59 जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से मनीष सिसोदिया
60 देवली विधानसभा क्षेत्र से प्रेम कुमार चौहान
61 गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से नवीन चौधरी
62 छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से ब्रह्म सिंह तंवर
63 किराड़ी विधानसभा क्षेत्र से अनिल झा
64 विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से दीपक सिंघला
65 रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र से सरिता सिंह
66 लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र से बीबी त्यागी
67 बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से राम सिंह
68 सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र से वीर सिंह धींगान
69 घोंडा विधानसभा क्षेत्र से गौरव शर्मा
70 करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से मनोज त्यागी

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली के दंगल में कौनसी जाति के वोटरों का दबदबा, किन सीटों पर कौन किंगमेकर?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+