Delhi Election 2025: दिल्ली की सबसे बड़ी विधानसभा सीट नरेला पर कांग्रेस के बाद अब AAP के पास सबसे बड़ा मौका
Delhi Assembly Elections 2025 Narela: दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। इनमें क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र नरेला है। खास बात यह है सबसे बड़ी विधानसभा सीट नरेला पर दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) के पास सबसे बड़ा मौका है। सियासी हवा आप के पक्ष में हुई तो कांग्रेस जैसा इतिहास दोहरा सकती है। आप ने 70 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए। कांग्रेस ने 21 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची 25 दिसंबर तक आ सकती है।
दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां दिनों-दिन तेज होती जा रही हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दल उम्मीदवार फाइनल करने में जुटे हैं जबकि भारतीय चुनाव आयोग (ECI) दिल्ली चुनाव की तारीखों की घोषणा करने की तैयारी कर रहा है। फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की वो 5 सीटें, जहां एकतरफा पड़े वोट, AAP के सामने कोई नहीं टिक सका

7वीं दिल्ली विधानसभा का अंतिम सत्र 5 दिसंबर 2024 को हुआ है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले 74वीं आखिरी बैठक हुई, जिसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। चुनाव आयोग 6 जनवरी 2025 को अंतिम मतदाता सूची जारी कर सकता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान से पहले आइए जानते हैं सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र नरेला के सियासी इतिहास के बारे में।
दिल्ली में सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र नरेला का इतिहास (Which is largest assembly constituency in Delhi)
दिल्ली की सभी 70 सीटों में से क्षेत्रफल के लिहाज से 143.42 वर्ग किलोमीटर में फैला नरेला विधानसभा क्षेत्र सबसे बड़ा है। जबकि 2.50 वर्ग किलोमीटर में फैला बल्लीमारन विधानसभा क्षेत्र सबसे छोटा है। नरेला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, जिसे नरेला के नाम से भी जाना जाता है, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में एक विधानसभा क्षेत्र है। यह उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। साल 1993 से 2008 तक नरेला पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली विधानसभा क्षेत्र था, इससे पहले, नरेला 1966-93 तक, उसी निर्वाचन क्षेत्र के साथ दिल्ली महानगर परिषद क्षेत्र बना रहा। साल 2008 के परिसीमन के बाद, नरेला अब उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक विधानसभा क्षेत्र है।
नरेला विधायकों की सूची (Narela MLA List)
साल 1993 में इंद्राज सिंह, भारतीय जनता पार्टी
साल 1998 में चरण सिंह कंडेरा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
साल 2003 में चरण सिंह कंडेरा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
साल 2008 में जसवन्त सिंह राणा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
साल 2013 में नीलदमन खत्री, भारतीय जनता पार्टी
साल 2015 में शरद चौहान आम आदमी पार्टी
साल 2020 में शरद चौहान आम आदमी पार्टी
नरेला सीट पर आप के पास क्या मौका?
केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में साल 1993 से विधानसभा चुनाव होने शुरू हुए। दिल्ली के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र नरेला में जीत का खाता भाजपा ने खोला, मगर उसके बाद साल 1998, 2003 और 2008 ने लगातार तीन बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाई। तब कांग्रेस के चरण सिंह कंडेरा दो बार व जसवन्त सिंह राणा एक बार नरेला विधायक बने। अब ऐसा ही मौका आम आदमी पार्टी के पास है। आम आदमी पार्टी ने 2015 व 2020 में नरेला सीट पर जीत दर्ज की है।
नरेला विधानसभा चुनाव 2025 में उम्मीदवार (Candidates in Narela Assembly Elections 2025)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आप नरेला सीट पर जीत की हैट्रिक बनाने के मकसद से मैदान में उतरेगी। अभी तक भाजपा, आम आदमी पार्टी व कांग्रेस में से किसी ने नरेला सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर वाली 5 सीटें, चुनाव परिणाम पर रही सबकी नजरें












Click it and Unblock the Notifications