Delhi Election 2025 Schedule: दिल्ली में कब होंगे चुनाव? ECI से लेकर BJP-कांग्रेस-AAP की क्या तैयारी?
Delhi Assembly Elections Date: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान आज 7 जनवरी 2024 हो सकता है। भारतीय चुनाव आयोग मंगलवार दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली चुनाव 2025 केलिए मतदान, मतगणना समेत पूरे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा।
दिल्ली चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 और महिला मतदाता 71,73,952 हैं।
सातवीं दिल्ली विधानसभा का अंतिम सत्र 5 दिसंबर को संपन्न हुआ। यह दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले 74वीं और आखिरी बैठक थी, जिसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। चुनाव आयोग की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम मतदाता सूची 6 जनवरी 2025 को प्रकाशित कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- Delhi Chuanv 2025: क्या एबीपी न्यूज़ opinion poll में BJP की बन रही सरकार? Fact check में चौंका रही हकीकत

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
दिल्ली में पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में हुए थे, जिसमें 8 फरवरी को मतदान हुआ और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए गए थे। 2015 में बनी पिछली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को खत्म हुआ था। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने कुल 70 सीटों में से 62 सीटें जीतीं। वहीं भारतीय जनता पार्टी सिर्फ़ आठ सीटें जीत पाई। कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में कोई सीट नहीं मिली।
आम आदमी पार्टी की महिला सम्मान निधि योजना
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया कि दिल्ली सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए महिला सम्मान निधि योजना को मंजूरी दे दी है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला के बैंक अकाउंट में हर महीने हजार-हजार रुपये डाले जाएंगे। इसके लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन कल से शुरू हो जाएगा। इसी योजना के तहत चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को 1000 रुपये की जगह हर महीने 2100-2100 रुपये मिलने लगेंगे।
भाजपा का संकल्प नहीं पड़ने देंगे एक भी फर्जी वोट
भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर मतदाता सूची से वोटरों के नाम कटवाने का आरोप लगाया है। इस मामले में गुरुवार शाम चार बजे दिल्ली भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मुलाकात व वोटर लिस्ट सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा का प्लान बनाया। केजरीवाल ने भी भाजपा पर वोटरों के नाम कटवाने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली की सबसे बड़ी विधानसभा सीट नरेला पर कांग्रेस के बाद अब AAP के पास सबसे बड़ा मौका
केजरीवाल के आरोपों पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, भारतीय जनता पार्टी का दृढ़ संकल्प है कि इस चुनाव में एक भी फर्जी वोट नहीं डलने देंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ईमानदारी से काम कर रहे डीएम और एसडीएम पर अवैध वोट न काटने का दबाव बना रही हैं।
गठबंधन के फेर में उलझी कांग्रेस
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस गठबंधन के फेर में उलझी हुई। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की चर्चा है। अगर गठबंधन हुआ तो बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए कांग्रेस को भी अपनी चुनावी रणनीति बदलनी पड़ सकती है। हालांकि आम आदमी पार्टी अकेले के दम पर दिल्ली चुनाव लड़ने की बात कह रही है।












Click it and Unblock the Notifications