Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में इन 11 सीटों पर इतिहास बदलने की तैयारी में BJP? पहली सूची में दिखेगी झलक
Delhi Election 2025 BJP: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने वाली है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 11 सीटें ऐसी भी हैं, जहां भाजपा कभी नहीं जीत पाई है। इन 11 सीटों पर जीत का खाता खोलने के लि भाजपा ने साल 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में खास रणनीति बनाई है। ताकि अभी तक नहीं जीत सकने वाला इतिहास बदला जा सके। इन 11 सीटों पर भाजपा बीते चुनावों में जीतते-जीतते रह गई थी।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में 5 सबसे गरीब MLA के क्या हाल? 2 विधायकों से AAP ने मोड़ा मुंह
दरअसल, ECI जल्द ही दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान करने वाला है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए। कांग्रेस ने 21 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए। भाजपा ने अभी पहली सूची भी जारी नहीं की। अभी तक नहीं जीत सकने वाली 11 सीटों पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी से आए नेताओं को भी मौका दे सकती है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली के दंगल में कौनसी जाति के वोटरों का दबदबा, किन सीटों पर कौन किंगमेकर?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने से पहले जानते हैं उन 11 सीटों के बारे में जहां भाजपा एक बार भी नहीं जीती।
1. देवली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Deoli)
दक्षिणी दिल्ली की देवली सीट पर परिसीमन के बाद साल 2008 में पहली बार चुनाव हुए। साल 2008 में देवली सीट पर कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली जीते। 2013 से आप का कब्जा है। 2020 तक आम आदमी पार्टी के प्रकाश जरवाल जीत की हैट्रिक बना चुके हैं। साल 2025 के चुनाव में आप ने प्रकाश जरवाल का टिकट काट दिया और प्रेम कुमार चौहान को उम्मीदवार घोषित किया है।
2. जंगपुरा विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Jangpura)
दक्षिण पूर्व दिल्ली की जंगपुरा सीट पर भी भाजपा को जीत का इंतजार है। मुस्लिम, पंजाबी और दलित बहुल वाली सीट जंगपुरा में पहले चुनाव 1993 से लेकर 2008 तक कांग्रेस के तेजिंदर सिंह जीते। साल 2013, 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की। साल 2025 के चुनाव में आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा से उम्मीदवार हैं। इनके लिए मौजूदा विधायक प्रवीण कुमार को टिकट काटा गया है।
3. विकास पुरी विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Vikaspuri)
पश्चिमी दिल्ली की विकासपुरी सीट पर पहली बार चुनाव 2008 में हुए। तब कांग्रेस जीती और उसके बाद 2013, 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव ने जीत की हैट्रिक बनाई। भाजपा यहां कभी खाता नहीं खोल पाई। हालांकि हर बार दूसरे स्थान पर रही है। साल 2025 में भी आम आदमी पार्टी ने महिंदर यादव पर दांव लगाया है। भाजपा-कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारे।
4. सीलमपुर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Seelampur
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में मुस्लिम बहुल सीट सीलमपुर में भाजपा को पहली जीत का इंतजार है। दिल्ली में पहली बार विधानसभा चुनाव 1993 में हुई। तब सीलमपुर में जनता दल जीता। 1998 में निर्दलीय, 2003 से 2013 तक कांग्रेस और 2015 व 2020 में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। हर बार के चुनाव में भाजपा यहां दूसरे नंबर पर रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: महिलाओं की योजना का इतिहास कायम रहा तो अबकी फिर AAP सरकार

5. कोंडली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2013: Kondli)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली की कोंडली सीट एससी के लिए रिजर्व है। यहां आम आदमी पार्टी का दबदबा है। साल 2008 में पहली बार चुनाव हुए तब कांग्रेस के अमर सिंह गौतम जीते। साल 2013 व 2015 में आप के मनोज कुमार व 2020 में भी आप के कुलदीप कुमार ने जीत दर्ज की। सारे विधानसभा चुनाव में भाजपा दूसरे स्थान पर रही। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 में कोंडली सीट पर भाजपा को ज्यादा वोट मिले थे।
6. ओखला विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Okhla)
साउथ-ईस्ट दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता मुस्लिम हैं। यहां भी भाजपा कभी नहीं जीत सकी। साल 1993 में जनता दल जीता। 1998 से 2008 तक कांग्रेस, 2009 में राष्ट्रीय जनता दल, 2013 में कांग्रेस और साल 2015 व 2020 में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की। बीते दोनों चुनावों में भाजपा दूसरे नंबर पर रही है।
7. बल्लीमारन विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Ballimaran)
मुस्लिम बहुल सीट बल्लीमारन पर साल 1993 से 2013 कांग्रेस का कब्जा रहा। कांग्रेस के हारुन युसूफ विधायक बने। साल 2015 में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से यह सीट छीन ली। बीते दो चुनाव में आप के इमरान हुसैन जीते। भाजपा का कभी खाता नहीं खुला। साल 2025 के चुनाव में आप ने मौजूदा विधायक इमरान हुसैन व कांग्रेस ने पूर्व विधायक हारुन युसूफ को टिकट दिया है।
यह भी पढ़ें- Delhi Chuanv 2025: क्या एबीपी न्यूज़ opinion poll में BJP की बन रही सरकार? Fact check में चौंका रही हकीकत

8. अंबेडकर नगर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Ambedkar Nagar)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में एससी के लिए रिजर्व अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा कभी खाता नहीं खोल पाई है। साल 1993 से 2008 तक यहां कांग्रेस के के चौधरी प्रेम सिंह जीते। 2013, 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी के अशोक कुमार चौहान व अजय दत्त विधायक बने। 2025 में भी आप ने अजय दत्त को टिकट दिया है।
9. सुल्तानपुर माजरा विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2020: Matia Mahal)
नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली की सुल्तानपुर माजरा सीट दलितों के लिए आरक्षित है। साल 1993 से 2013 तक कांग्रेस जीती। जय किशन व सुशीला देवी विधायक चुने गए। साल 2015 में आप के संदीप कुमार और 2020 में आप के मुकेश कुमार जीते।
10. मंगोलपुरी विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Mangolpuri)
नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली की मंगोलपुरी सीट भी दलितों के लिए रिजर्व सीट है। साल 1993 से 2008 तक कांग्रेस के राजकुमार चौहान जीते। 2013 से 2020 तक आम आदमी पार्टी की राखी बिरला ने जीत दर्ज की। यहां भी भाजपा कभी नहीं जीती।
11. मटिया महल विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2020: Matia Mahal)
सेंट्रल दिल्ली में मुस्लिम बहुल सीट मटिया महल पर भी भाजपा को पहली जीत का इंतजार है। 1993 व 1998 के चुनाव में जनता दल ने जीत दर्ज की। 2008 में लोक जनशक्ति पार्टी व 2013 में जनता दल यू की जीत हुई। साल 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी जीती।
भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची कब?
भाजपा सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के पैनल फाइनल हो चुके हैं। हर सीट पर दो से तीन उम्मीदवार हैं, जिनमें से किसी एक के नाम पर अंतिम मुहर लगनी है। कहा जा रहा है कि 28 दिसंबर व 3 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी का दिल्ली में बड़े आयोजन है। इसके बाद भाजपा उम्मीदवारों की सूची घोषित कर सकती है।
-
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
West Bengal Elections 2026: 'ममता के घर में मोदी', पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित -
Dr. Dharmshila Gupta: कौन हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता? वार्ड पार्षद से राज्यसभा तक, अब बिहार CM रेस में नाम आगे -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications