Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Election 2025: दिल्‍ली की सबसे छोटी विधानसभा सीट बल्लीमारान पर AAP ने कांग्रेस को दिया सबसे बड़ा झटका

Delhi Ballimaran Assembly Elections 2025: दिल्‍ली विधानसभा की 70 सीटों में से क्षेत्रफल के आधार पर सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र बल्लीमारान है। खास बात यह है कि दिल्‍ली की सबसे छोटी विधानसभा सीट बल्लीमारान पर कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने सबसे बड़ा झटका दिया है। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) जीत की हैट्रिक बनाने और कांग्रेस अपना सियासी गढ़ बल्लीमारान बचाने को मैदान में उतरेगी जबकि भाजपा यहां आप व कांग्रेस की सियासी जंग में पहली बार कमल खिलाने की तैयारी में है।

दरअसल, दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां दिनों-दिन तेज होती जा रही हैं। सभी 70 सीटों पर प्रत्‍याशी उतारने में आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली है। कांग्रेस ने 21 सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित किए हैं जबकि भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची 25 दिसंबर तक आ सकती है। उधर चुनाव आयोग भी दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान करने की तैयारी में है। फरवरी 2025 में दिल्‍ली विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Chuanv 2025: क्‍या एबीपी न्यूज़ opinion poll में BJP की बन रही सरकार? Fact check में चौंका रही हकीकत

Delhi Assembly Elections 2025 smallest assembly seat Ballimaran

मुस्लिम बहुल्‍य विधानसभा क्षेत्र बल्लीमारान दिल्‍ली के शाहजहांनाबाद में स्थित है। यह सीट कांग्रेस का मजबूत गढ़ मानी जाती है। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान से पहले आइए जानते हैं सबसे छोटे विधानसभा क्षेत्र बल्लीमारान के सियासी इतिहास के बारे में।

दिल्‍ली में सबसे छोटे विधानसभा क्षेत्र बल्लीमारान का इतिहास (Ballimaran smallest assembly constituency of Delhi)

दिल्‍ली की सभी 70 सीटों में से क्षेत्रफल के लिहाज से 2.50 वर्ग किलोमीटर में फैला बल्‍लीमारन विधानसभा क्षेत्र सबसे छोटा है। जबकि 143.42 वर्ग किलोमीटर में फैला नरेला विधानसभा क्षेत्र सबसे बड़ा है। जबकि बल्लीमारान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर भारत में दिल्ली के सत्तर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। बल्लीमारान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है। इस निर्वाचन क्षेत्र को 2008 में परिसीमन आयोग द्वारा पुनर्गठित किया गया था।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली की सबसे बड़ी विधानसभा सीट नरेला पर कांग्रेस के बाद अब AAP के पास सबसे बड़ा मौका

बल्लीमारान विधायकों की सूची (Ballimaran MLA List)

साल 1993 में हारून यूसुफ कांग्रेस
साल 1998 में हारून यूसुफ कांग्रेस
साल 2003 में हारून यूसुफ कांग्रेस
साल 2008 में हारून यूसुफ कांग्रेस
साल 2013 में हारून यूसुफ कांग्रेस
साल 2015 में इमरान हुसैन आम आदमी पार्टी
साल 2020 में इमरान हुसैन आम आदमी पार्टी

बल्लीमारान सीट पर आप के पास हैट्रिक का मौका

केंद्रशासित प्रदेश दिल्‍ली में साल 1993 से विधानसभा चुनाव होने शुरू हुए। दिल्‍ली के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र बल्लीमारान में जीत का खाता कांग्रेस ने खोला। हारून यूसुफ जीते। फिर 2013 तक कांग्रेस के हारून यूसुफ के सामने बल्लीमारान सीट पर कोई टिक नहीं।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की वो 5 सीटें, जहां एकतरफा पड़े वोट, AAP के सामने कोई नहीं टिक सका

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्टी की आंधी चली तो हारून यूसुफ भी अपनी सीट बल्लीमारान नहीं बचा पाए। इसके बाद कांग्रेस की यहां वापसी नहीं हुई। साल 2020 में भी आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन लगातार दूसरी बार जीते। कांग्रेस को तीसरे स्‍थान पर धकेल दिया था। साल 2025 के दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में बल्लीमारान सीट पर आम आदमी पार्टी के पास जीत की हैट्रिक बनाने का मौका है।

बल्लीमारान विधानसभा चुनाव 2025 में उम्‍मीदवार (Ballimaran Assembly Election 2025 Candidates)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में बल्लीमारान सीट पर आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक इमरान हुसैन पर ही तीसरी बार दांव लगाया है जबकि कांग्रेस ने पांच बार के विधायक व शिला सरकार में मंत्री रहे हारून यूसुफ को टिकट दिया है। जीत का स्‍वाद पहली बार चखने को बेताब भाजपा ने अभी बल्लीमारान पर उम्‍मीदवार घोषित नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्‍कर वाली 5 सीटें, चुनाव परिणाम पर रही सबकी नजरें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+